फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
चित्र: जी.आर.डी. कॉलेज में आयोजित धीयां दा मेला समागम की झलकियां।

फगवाड़ा : आर्टिस्ट राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा महाराजा रणजीत सिंह स्पोट्र्स एंड कल्चरल सोसायटी के सहयोग से पंजाबी संस्कृति को प्रफुल्लित करने और बेटियों को भी बेटों की तरह सम्मान देने का संदेश देते हुए ‘धीयां दा मेला’ समारोह जी.आर.डी. को-एजुकेशनल कॉलेज, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा में करवाया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रीत-प्रीत पाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह की अध्यक्षता तीर्थ सिंह पदम और जसपाल कौर पदम जालंधर ने की। समारोह में समाज सेवक अमनदीप सिंह बसरा और राजविंदर कौर बसरा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। छात्राओं द्वारा पंजाबी संस्कृति से जुड़ा प्रभावशाली रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। जिसमें सांस्कृतिक लोकगीत, बोलियां, गिद्दा, भंगड़ा, कोरियोग्राफी आदि की प्रस्तुतियों को विशेष रूप से पसंद किया गया।

विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इनमें पल्लवी के सिर ‘मेला क्वीन’ का ताज सजाया गया, जबकि एना ने ‘मुस्कान पंजाब की’, अनुप्रिया ने ‘गिद्दों की रानी’, ‘सरसों जैसा कद’ का खिताब हरमनदीप कौर तथा ‘तोर पंजाबण दी’ का टाइटल नवनीत कौर ने अपने नाम किया। प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

जजों की भूमिका वरिष्ठ आर्टिस्ट पूजा साहनी, सतविंदर कौर और पूनम शर्मा फगवाड़ा ने निभाई। मुख्य अतिथि अमनदीप सिंह बसरा और राजविंदर कौर बसरा के अलावा कॉलेज के डायरेक्टर (एजुकेशन) डा. नीलम सेठी, डा. तीर्थ राम बसरा कोऑर्डिनेटर और प्रिंसिपल गुरजीत कौर ने दोनों संस्थाओं के इस प्रयास की भरपूर सराहना की।

अंत में सोसायटी के अध्यक्ष रीत-प्रीत पाल सिंह ने मुख्य अतिथियों, गणमान्यों, कालेज प्रबंधकों और विशेष रूप से रिंपल कुमार सरपंच वजीदोवाल तथा उनकी धर्मपत्नी सोनिया शर्मा सहित सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार जताया। मंच संचालन सलविंदर सिंह जस्सी रिटा. सुपरिंटेंडेंट और रिटा. प्रिंसिपल हरमेश पाठक ने अपने जाने-पहचाने अंदाज में किया।

इस अवसर पर अभिलाषा बाली, बलविंदर सिंह पलाही, हरदीप रत्तू, हरमनदीप कौर, हरप्रीत कौर, कोमल, जस्मीन, रमनप्रीत कौर, हरमन, हरदीप, जैस्मीन कौर, गुरप्रीत कौर, गुरलीन, एंजल प्रीत कौर, नवप्रीत, महक, नेहा, नवदीप, पूजा शर्मा, वंदना, रमनप्रीत कौर, इंदरजीत कौर, तमन्ना आदि के अलावा कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *