बच्चों की रिहर्सल और समागम की तैयारियां जारी
ब्रह्मलीन श्री स्वामी गंगानंद पर्वत जी महाराज के शुभ आशीर्वाद से दुग्गलां जठेरे, हदियाबाद, फगवाड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 4 सितंबर, दिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।
विस्तृत जानकारी देते हुए जठेरे दुग्गलां वैलफेयर सोसायटी (रजि.), हदियाबाद, फगवाड़ा के प्रधान जय देव दुग्गल ने बताया कि महोत्सव के उपलक्ष्य में दुग्गलां जठेरे स्थान को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा। नन्हे बच्चे हर वर्ष की भांति भगवान श्री कृष्ण जी और राधा रानी की बाल लीलाओं पर आधारित सुंदर झांकियां प्रस्तुत करेंगे, जिसकी रिहर्सल का क्रम जारी है।
उन्होंने बताया कि संगत की सेवा के लिए फल-फ्रूट तथा विभिन्न प्रकार के लंगरों की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने समूह क्षेत्र निवासियों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण जी की अपार कृपा के पात्र बनने की पुरजोर अपील की।
इस अवसर पर अनूप दुग्गल, सुनील दुग्गल, पंडित अनिल भारद्वाज, सौरव दुग्गल, दीपक दुग्गल, बिंदर दुग्गल, दिनेश दुग्गल, निधि, नीताशा, सोनाली, कनिका दुग्गल आदि उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.