फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में धार्मिक अनुष्ठान करवाते प्रबंधक

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

धार्मिक अनुष्ठानों, भजन संध्या, झांकियों और भंडारे के साथ संपन्न हुआ  महोत्सव,

भजन संध्या, धार्मिक झांकियों और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

फगवाड़ा|दिग्विन्द्र राणा

स्थानीय नकोदर रोड स्थित हादियाबाद के श्री स्वामी शंकर नाथ पर्वत मठ चैरिटेबल एवं वेलफेयर ट्रस्ट परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया, जहां दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और वातावरण ‘राधे-राधे’ तथा ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोषों से गूंजता रहा।

महोत्सव के दौरान श्री राधा-कृष्ण, सुदामा-कृष्ण और भगवान भोलेनाथ की आकर्षक धार्मिक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

सुंदर झांकी प्रस्तुत करते कलाकार

श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम में रवि मंगल एंड पार्टी ने भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया, जबकि पार्वती संकीर्तन मंडली की ओर से आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में डूबे नजर आए। भजनों पर श्रद्धालुओं ने झूमकर भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

पूजन, रुद्राभिषेक और आरती में शामिल हुए श्रद्धालु

स्वामी विशंभर दास जी महाराज के सानिध्य में आचार्य पंडित रामचरण पोखरियाल तथा आचार्य पंडित श्री हरीश गौतम ने धार्मिक विधि-विधान से विशेष पूजन, रुद्राभिषेक एवं आरती करवाई। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारे में आलू-पूरी, खीर और आइसक्रीम सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ प्रसाद के रूप में वितरित किए गए। श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट की ओर से पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया गया, जिसके चलते कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाया गया।

इस अवसर पर राकेश दुग्गल, बृज भूषण जलोटा, नरेश दुग्गल, विवेक हांडा, लोकेश नारंग, सतीश दुग्गल, आंचल दुग्गल, प्रमोद दुग्गल एवं लव शर्मा सहित ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। महिला संकीर्तन मंडली की ओर से सरोज दुग्गल, किरण दुग्गल, सरिता दुग्गल, सुनीता दुग्गल, किरण पोपली एवं अर्चना नारंग सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी आयोजन में सहभागिता की।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *