फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
सरकारी प्राथमिक स्कूल होशियारपुर चौक फगवाड़ा में खिलौना बैंक स्थापित करने संबंधी आयोजित समारोह के दौरान जसविंदर सिंह बॉबी को सम्मानित करते हुए प्रयास संस्था के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्कूल स्टाफ।

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

फगवाड़ा। प्रयास सिटीजंस वेलफेयर काउंसिल द्वारा अपने अडॉप्ट किए गए सरकारी प्राथमिक स्कूल, होशियारपुर चौक, फगवाड़ा में नन्हे बच्चों के मानसिक एवं व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष पहल करते हुए खिलौना बैंक स्थापित किया गया। इसके तहत नर्सरी विंग के 50 से अधिक बच्चों के लिए एक बड़ी अलमारी सहित 18 प्रकार के विभिन्न खेल एवं खिलौने उपलब्ध करवाए गए।

इस अवसर पर ग्रो ग्रीन फगवाड़ा के अध्यक्ष जसविंदर सिंह बॉबी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रयास द्वारा बच्चों की बेहतरी के लिए किए गए इस प्रयास की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि खेल एवं खिलौने बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके माध्यम से बच्चों में आपसी प्रेम, दोस्ती, साझेदारी एवं मिल-जुलकर रहने की भावना भी मजबूत होती है।

जसविंदर सिंह बॉबी ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और सफाई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया। फगवाड़ा को साफ-सुथरा एवं हरा-भरा बनाने के लिए ग्रो ग्रीन द्वारा की जा रही सेवाओं के लिए जसविंदर सिंह बॉबी और उनकी पूरी टीम को सम्मान चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक सतपाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे जीवन में अपने लक्ष्य निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने बच्चों को भविष्य में देश की सेवा करने के लिए भी प्रेरित किया।

प्रयास के कन्वीनर शक्ति महेन्द्रू ने मुख्य अतिथि जसविंदर सिंह बॉबी और उनकी टीम का आभार प्रकट किया। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में विशेष योगदान देने के लिए प्रोजेक्ट चेयरमैन एडवोकेट जतिन्द्र शर्मा का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया और बताया कि इस खिलौना बैंक से स्कूल के करीब 50 से अधिक बच्चों को लाभ प्राप्त होगा।

स्कूल इंचार्ज मोनिका दुग्गल ने प्रयास संस्था द्वारा पिछले 7 वर्षों से स्कूल में करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा विद्यार्थियों एवं स्कूल की बेहतरी के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

इस अवसर पर शाम सुंदर गुप्ता, राजन शर्मा, पुरुषोत्तम लाल भट्टी, मनिंदर शर्मा, जोगिंदर सिंह धुग्गा, कमल कुमार, जसविंदर सिंह, मनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह सोहल, शैली कोहली, कमलजीत कौर सहित प्रयास संस्था के अन्य सदस्य एवं स्कूल का स्टाफ उपस्थित था।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *