📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँनायब तहसीलदार दमनवीर सिंह ने किया कैंप का उद्घाटन, राजदीप कौर सहित युवाओं ने उत्साह से किया रक्तदान
फगवाड़ा, 4 अक्टूबर: नेशनल स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल, चंडीगढ़ तथा भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लड बैंक, गुरु हरगोबिंद नगर, फगवाड़ा में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नायब तहसीलदार फगवाड़ा स. दमनवीर सिंह ने किया।
शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान राजदीप कौर ने भी रक्तदान कर समाज के अन्य लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।
ब्लड बैंक के अध्यक्ष मलकीयत सिंह रगबोत्रा ने बताया कि राजदीप कौर वर्ष में तीन बार स्वेच्छा से रक्तदान करती हैं और इसके साथ-साथ अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदान समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का बेहतरीन माध्यम है। रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को अचानक पड़ सकती है और एक रक्तदाता किसी जरूरतमंद मरीज की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान के प्रति जागरूक हों और नियमित रूप से स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को इस मानवीय सेवा से जोड़ना समय की जरूरत है।
शिविर के दौरान रक्तदान करने वालों में विपिन कुमार, राज कुमार, गगन नय्यर, रणवीर सिंह, जसप्रीत सिंह, नीरज मल्होत्रा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
शिविर को सफल बनाने में ब्लड बैंक के समूचे स्टाफ ने विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर हरबंस लाल, जसकरण बेदी, मनोज मिड्डा, ईशान कुमार, बनू सिंह, अश्वनी गुप्ता, गगन नय्यर, कृष्ण कुमार, मोहन लाल तनेजा और संतोष सिंह उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ
