📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँरणजीत कौर रानी बोलीं—दिल्ली पुलिस केंद्र के अधीन, घटना के लिए केंद्र सरकार जवाबदेह
फगवाड़ा, 5 अक्टूबर: दिल्ली पुलिस के ए.सी.पी. विवेक भगत द्वारा महिला पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में महिला कांग्रेस जिला कपूरथला की ओर से फगवाड़ा के जी.टी. रोड पर रोष प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष रणजीत कौर रानी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
जिला अध्यक्ष रणजीत कौर रानी ने कहा कि महिला पत्रकार के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा किया गया दुर्व्यवहार बेहद निंदनीय और गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी ड्यूटी के दौरान सवाल पूछते हैं और किसी भी सरकारी अधिकारी को पत्रकारों, विशेषकर महिला पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने का अधिकार नहीं है। रणजीत कौर रानी ने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अधीन आती है, इसलिए दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली की जिम्मेदारी भी केंद्र सरकार की बनती है।
उन्होंने कहा कि जब देश की राजधानी दिल्ली में ही एक महिला पत्रकार को अपनी ड्यूटी निभाते हुए कथित दुर्व्यवहार का सामना करना पड़े, तो यह केवल एक पुलिस अधिकारी के व्यवहार का मामला नहीं रहता, बल्कि पुलिस प्रशासन और केंद्र सरकार की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं को अपने अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। महिला पत्रकार के साथ हुई इस घटना को सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हर महिला को कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिलना चाहिए।
रानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के मुखिया हैं और दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है। ऐसे में केंद्र सरकार इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा के लिए आवाज उठाती रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी अन्याय के खिलाफ महिला कांग्रेस आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।
इस मौके पर बलजीत कौर बुट्टर, श्विंदर निश्चल, दलवीर कौर, रिंपी एडवोकेट, अनीता कौंसलर, जतिंदर कौर, महिंदर कौर, ब्लॉक फगवाड़ा शहरी अध्यक्ष नरेश भारद्वाज, जिला महासचिव सोहन सिंह परमार, वरिष्ठ नेता विनोद वरमानी, डेलीगेट गुरजीत पाल वालिया, अशोक कुमार, नरेश गंगड़ सहित कांग्रेस और महिला कांग्रेस के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ
