📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँडॉ राजकुमार चब्बेवाल और अनुराग मनखंड की उपस्थिति में डीसी कपूरथला से मिला प्रतिनिधिमंडल
किसान भवन के निर्माण की भी उठाई मांग
फगवाड़ा। धान की खरीद का सीजन शुरू होने के साथ ही मंडियों में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) ने प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी हैं। यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर कपूरथला आकाश बांसल से मुलाकात कर धान की खरीद, भराई, लोडिंग-अनलोडिंग और पर्चियों की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की मांग की।
हलका होशियारपुर से सांसद एवं आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज डॉ. राजकुमार चब्बेवाल तथा मार्किट कमेटी फगवाड़ा के चेयरमैन अनुराग मनखंड भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
किसान नेताओं ने कहा कि मंडियों में धान लेकर पहुंचने वाले किसानों को खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने धान की भराई, लोडिंग-उठाई और पर्चियां सही समय पर जारी करने की व्यवस्था को लेकर प्रशासन का ध्यान संभावित समस्याओं की ओर दिलाया। साथ ही मांग की गई कि किसानों की फसल में किसी भी तरह की बेवजह कटौती न की जाए और मंडियों में खरीद व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखी जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने गन्ने की बकाया राशि का मुद्दा भी उठाया और इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की लंबित अदायगी जल्द करवाने की मांग की।
नई दाना मंडी में किसान भवन की मांग
बैठक के दौरान फगवाड़ा की नई दाना मंडी में किसान भवन बनाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। किसान नेताओं ने कहा कि किसान भवन बनने से किसान अपनी बैठकें कर सकेंगे और किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श तथा उनके समाधान के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा यह भवन क्षेत्र के लोगों के लिए भी बुनियादी सुविधाओं का केंद्र बन सकता है।
यूनियन की इस मांग पर डिप्टी कमिश्नर कपूरथला आकाश बांसल और सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि किसान भवन बनाने की मांग जायज है और इस संबंध में प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के प्रदेश प्रेस सचिव गुरपाल सिंह मौली, कुलविंदर सिंह काला सरपंच अठौली एवं सर्कल प्रधान फगवाड़ा, बलजीत सिंह हरदासपुर, ब्लॉक प्रधान फगवाड़ा हरविंदर सिंह मानांवाली, हरविंदर सिंह नंगल मझां, चूहड़ सिंह गंडवां, गुलजिंदर सिंह चक्क प्रेमा, गुरमुख सिंह घग्ग सहित अन्य किसान नेता मौजूद थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ
