फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
फगवाड़ा के एस.पी. स. मेजर सिंह को मांगपत्र देने के मौके बातचीत करते हुए हलका इंचार्ज शहरी स. रणजीत सिंह खुराना, हलका इंचार्ज देहाती स. राजिंदर सिंह चंदी तथा अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता।

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठेंगे—खुराना/चंदी

फगवाड़ा। यूथ अकाली दल फगवाड़ा के प्रधान सुखदीप सिंह वालिया पर 27 सितंबर को हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में 8 दिन बीत जाने के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने को लेकर शिरोमणि अकाली दल बादल के फगवाड़ा शहरी हलका इंचार्ज स. रणजीत सिंह खुराना और फगवाड़ा देहाती हलका इंचार्ज स. राजिंदर सिंह चंदी की अगुवाई में वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा आज एस.पी. फगवाड़ा को मांगपत्र दिया गया। नेताओं ने मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

इस दौरान हलका इंचार्ज खुराना और चंदी ने बताया कि बीती 27 सितंबर को गुरसिमर सिंह, प्रदीप सिंह और विशू घई द्वारा सुखदीप सिंह वालिया की हवेली में जबरदस्ती दाखिल होकर उसे जान से मारने की नीयत से गंभीर चोटें मारी गईं। इस दौरान उसकी टांग तोड़ दी गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं।

स. रणजीत सिंह खुराना ने कहा कि इस संबंध में एस.एच.ओ. फगवाड़ा, डी.एस.पी. फगवाड़ा, एस.पी. फगवाड़ा और एस.एस.पी. कपूरथला को पहले भी लिखित और ईमेल के माध्यम से शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद आठ दिन बीतने पर भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि देरी के कारण सी.सी.टी.वी. फुटेज, मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य सबूत प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि आज एस.पी. स. मेजर सिंह को मांगपत्र देकर उनके ध्यान में मामला लाया गया है। एस.पी. मेजर सिंह ने डी.एस.पी. पलविंदर सिंह को आज शाम तक एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

खुराना और चंदी ने कहा कि उन्हें पुलिस द्वारा बनती कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। लेकिन फिर भी यदि मामले में और देरी की गई या पीडि़त को इंसाफ नहीं मिला तो वे चुप नहीं बैठेंगे और सुखदीप सिंह वालिया को न्याय दिलाने के लिए तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा। अकाली नेताओं ने मांग की कि मामले में सभी बनती कानूनी धाराएं लगाई जाएं, घटनास्थल की सी.सी.टी.वी. फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक व मेडिकल सबूत सुरक्षित किए जाएं तथा पीडि़त और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान अकाली नेताओं ने एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी के कारणों की जांच करने की मांग भी एस.पी. फगवाड़ा से की।

इस अवसर पर हरविंदर सिंह वालिया, बीबी सरबजीत कौर, अवतार सिंह भुंगरनी, बहादुर सिंह संगतपुर, गुरदीप सिंह खेड़ा, प्रितपाल सिंह मंगा, सरूप सिंह खलवाड़ा, गुरमीत सिंह बडवाल, बलजिंदर सिंह ठेकेदार, सतविंदर सिंह घुम्मण, सुखबीर सिंह किन्नड़ा, अमृतपाल सिंह कुलार, बिंदर सिंह रावलपिंडी, बलजीत सिंह वालिया, अवतार सिंह मंगी, परमिंदर सिंह जंडू, गुरमीत सिंह रावलपिंडी, सुखवीर सिंह किन्नड़ा, अवतार सिंह मंगी, बलजिंदर सिंह फतेहगढ़, सुरिंदर सिंह पाहवा, बलवीर सिंह गंढवा, राजिंदर सिंह खालसा, सुरिंदर पाल रावलपिंडी, जसविंदर सिंह भगतपुरा, रणजीत सिंह जीती, डा. हरबंस सिंह, दविंदर सिंह, ज्ञान सिंह चाना, परमजीत सिंह आजाद, कुलविंदर सिंह किंदा, सुरिंदर सिंह दरवेशपिंड, सरबजीत सिंह काका, सनी साहनी, सुरिंदर सिंह रावलपिंडी, रोहित पाल, आसू छाबड़ा, गुरप्रीत बग्गा, सतपाल किशनपुरा, अकाशदीप सिंह पाहवा, प्रदीप कुमार, मनदीप सिंह खेड़ा सहित बड़ी संख्या में शिरोमणि अकाली दल तथा यूथ अकाली दल के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *