📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँआंखों, हड्डियों, दांतों, जोड़ों और आम बीमारियों के मरीजों की होगी विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच : राकेश दुग्गल
फगवाड़ा— स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ती जरूरत के बीच जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से श्री स्वामी शंकर नाथ पर्वत चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, हदियाबाद की ओर से 11 अक्टूबर, रविवार को मुफ्त मेडिकल चेकअप एवं ऑपरेशन कैंप लगाया जा रहा है।
परम पूजनीय महामंडलेश्वर 1008 श्री स्वामी गंगानंद पर्वत जी महाराज की मधुर स्मृति में आयोजित यह कैंप नीविया चैरिटेबल अस्पताल तथा पिम्स अस्पताल जालंधर के सहयोग से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री स्वामी शंकर नाथ पर्वत मठ (पाठमाला), हदियाबाद में चलेगा।
ट्रस्ट के सचिव राकेश दुग्गल ने बताया कि कैंप में आंखों, हड्डियों, दांतों, जोड़ों तथा आम बीमारियों से पीड़ित मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की जाएगी। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां एवं चश्मे उपलब्ध करवाने के साथ-साथ शुगर टेस्ट की सुविधा भी निशुल्क दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान चयनित मरीजों के सफेद मोतिया के मुफ्त ऑपरेशन करवाए जाएंगे। इसके अलावा घुटने एवं कूल्हे बदलने, पित्ते की पथरी, हर्निया, गुर्दे की पथरी तथा बच्चेदानी की रसौली सहित विभिन्न बीमारियों से संबंधित सर्जरी आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बिल्कुल मुफ्त करवाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
राकेश दुग्गल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस स्वास्थ्य कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि परिवार के उन सदस्यों, विशेषकर बुजुर्गों और जरूरतमंद मरीजों को भी कैंप में लेकर आना चाहिए, जिन्हें लंबे समय से किसी बीमारी की जांच या उपचार की आवश्यकता है।
इस अवसर पर हर्ष हांडा, ब्रिज जलोटा, विवेक हांडा, विनोद दुग्गल, नरेश दुग्गल, लोकेश नारंग, राजिंदर जोशी, वरिंदर दुग्गल, बलभद्र सैन दुग्गल, लव शुक्ला, सतीश दुग्गल, रवि मंगल, अनिरुद्ध दुग्गल, रमेश सचदेवा, दीपक खोसला आदि उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ
