फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर कैप्शन: फगवाड़ा में रोटरी क्लब ऑफ फगवाड़ा जैम्स की ओर से ‘गो ग्रीन, लिव ग्रीन’ मुहिम के तहत आयोजित पौधों के लंगर के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्ति।

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

फगवाड़ा, 11 अक्टूबर (दिगविन्द्र राणा) — प्रकृति की सुरक्षा केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य से जुड़ी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ रोटरी क्लब ऑफ फगवाड़ा जैम्स की ओर से प्रथम नवरात्रि के अवसर पर स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर स्थित ब्लड बैंक के बाहर ‘गो ग्रीन, लिव ग्रीन’ प्रोजेक्ट के तहत पौधों का लंगर लगाया गया। क्लब के अध्यक्ष एवं नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन रोटेरियन सुनील चम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड, फगवाड़ा के एस.डी.ई. इंजीनियर प्रदीप चोटानी ने किया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी इंटरनेशनल के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन प्रेमपाल पब्बी और रोटेरियन सुखबीर सिंह किन्नड़ा, सार्जेंट एट आम्र्स ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमियों को उनकी पसंद के अनुसार करीब 200 फूलदार, फलदार और छायादार पौधे भेंट किए गए। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे पौधे लगाने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित न रखें, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक उनकी नियमित देखभाल भी करें।

मुख्य अतिथि इंजीनियर प्रदीप चोटानी ने शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए रोटेरियन सुनील चम और उनकी संस्था की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा के लिए सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जाने वाले प्रयास प्रशंसनीय हैं। पर्यावरण संरक्षण आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना तभी सार्थक होगा, जब उनकी उचित देखभाल की जाए और उन्हें सुरक्षित रखते हुए बड़ा होने का अवसर दिया जाए।

रोटरी इंटरनेशनल के असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन प्रेमपाल पब्बी ने भी क्लब के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाना समय की मांग है। ऐसी मुहिमों से लोगों में हरियाली के प्रति जागरूकता पैदा होती है और वे प्रकृति की देखभाल के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से पौधे लगाने और उनकी संभाल करने के लिए आगे आने की अपील की।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सुनील चम ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ फगवाड़ा जैम्स समाजसेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘गो ग्रीन, लिव ग्रीन’ अभियान के माध्यम से लोगों को हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधों का वितरण इस पहल का एक हिस्सा है, जबकि असली उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है। उन्होंने अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण मिल सके। कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से मुख्य अतिथि इंजीनियर प्रदीप चोटानी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव रोटेरियन हरभजन सिंह लक्की, रोटेरियन दीपक गुप्ता, रोटेरियन बलजीत कलसी, रोटेरियन किरण गुप्ता, रोटरी क्लब ऑफ साउथ ईस्ट फगवाड़ा के अध्यक्ष, हर्ष कुमार, परीक्षित चोटानी, राम धीर, गुरिंदर सिंह भोगल, युवराज सिंह कलसी, हरविंदर सिंह लवली वालिया और विपन खुराना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *