📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँमलकीत सिंह रघबोत्रा ने खुद अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को किया जागरूक; विद्यार्थियों ने निकाली ‘स्वच्छता ही सेवा’ रैली
फगवाड़ा, 10 अक्टूबर (दिग्विन्द्र राणा) — नगर निगम फगवाड़ा की सफाई शाखा और स्वच्छ भारत मिशन विभाग की पहल तथा नगर कौंसिल फगवाड़ा के पूर्व प्रधान मलकीत सिंह रघबोत्रा के प्रयासों से प्रेम नगर सेवा सोसायटी द्वारा सफाई सेवकों के सहयोग से वार्ड नंबर 21 के विभिन्न इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रेम नगर, मास्टर साधूराम नगर, खेड़ा रोड और गुरुनानकपुरा की कुछ गलियों में सफाई की गई।
सफाई अभियान का नेतृत्व सैनिटरी इंस्पेक्टर हितेश शर्मा, विशाल कुमार, स्वच्छ भारत मिशन की प्रचारक पूजा शर्मा, आशा शर्मा, आशा कुमारी और अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर प्रेम नगर सेवा सोसायटी के प्रधान सुधीर शर्मा और सचिव सुरिंदर पाल ने भी पूरा सहयोग दिया। मलकीत सिंह रघबोत्रा ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लिया और इलाके के निवासियों को अपने आसपास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान इलाके के निवासियों ने सफाई व्यवस्था से संबंधित अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। उन्होंने मांग की कि खेड़ा रोड पर गली नंबर 6 से रेलवे फाटक तक रोजाना उचित सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा गीता भवन मंदिर के पीछे स्थित दो गलियों में भी सफाई सेवकों की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की गई, ताकि इलाके के निवासियों को सफाई संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस अभियान में श्री महावीर जैन मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यार्थियों द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ रैली निकाली गई, जो गुरुनानकपुरा की गलियों से गुजरती हुई वापस स्कूल में समाप्त हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और संकल्प लिया कि वे अपने घरों के साथ-साथ गली-मोहल्ले को भी साफ-सुथरा रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
अंत में मलकीत सिंह रघबोत्रा ने स्कूल की प्रिंसिपल ताजप्रीत कौर और समूचे स्टाफ का सफाई अभियान में सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।
तस्वीर— फगवाड़ा के वार्ड नंबर 21 में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान मलकीत सिंह रघबोत्रा एवं अन्य।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ
