फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
फगवाड़ा के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में आयोजित रामलीला की सीता स्वयंवर नाइट के दौरान मंचित दृश्य।

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

फगवाड़ा। कौमी सेवक रामलीला कमेटी की ओर से श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में आयोजित रामलीला की तीसरी नाइट में सीता स्वयंवर के प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने, माता सीता के साथ विवाह और भगवान परशुराम तथा लक्ष्मण के बीच हुए संवाद के दृश्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमेटी के चेयरमैन बलदेव राज शर्मा एवं प्रधान इंद्रजीत करवल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संजीव भटारा (जज्जी), कमल अरोड़ा और अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर तथा ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया।

रामलीला के दौरान दिखाया गया कि भगवान श्रीराम अपने छोटे भाई लक्ष्मण के साथ महर्षि विश्वामित्र के आग्रह पर ताड़का और अन्य राक्षसों का संहार करते हैं। इसके बाद वे श्रापित ऋषि-पत्नी अहिल्या का उद्धार करते हुए जनकपुरी पहुंचते हैं, जहां महाराज जनक की पुत्री सीता का स्वयंवर आयोजित होता है। स्वयंवर में भगवान श्रीराम शिव धनुष भंग कर माता सीता से विवाह करते हैं। धनुष टूटने पर क्रोधित होकर पहुंचे भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए संवाद का भी प्रभावशाली मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के गूढ़ संवाद से परशुराम को उनके अवतारी स्वरूप का बोध होता है, जिसके बाद वे प्रसन्न होकर हिमालय की ओर प्रस्थान करते हैं। अंत में भगवान श्रीराम और माता सीता के वरमाला प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया।

रावण की भूमिका निभाने वाले अवतार पम्मा तथा लक्ष्मण की भूमिका में रिक्की खोसला की विशेष रूप से सराहना की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन लेक्चरर हरजिंदर गोगना ने बखूबी किया।

इस अवसर पर प्रोजेक्शन डायरेक्टर रविंद्र कुमार नीटा एडवोकेट, सरपरस्त कृष्ण बजाज, कीमती लाल शर्मा, वेद प्रकाश तनेजा, गुरदीप सैनी, वरिष्ठ उपप्रधान लक्ष्मण दास सुमन, विक्रम शर्मा, उपप्रधान पंकज चावला, साहिल भार्गो, मनोज शर्मा, निर्देशक किशोर हीर, नरिंदर निंदी, शमशेर सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, कैशियर रमन शर्मा, सचिव एवं स्टोर इंचार्ज अशोक कुमार, दविंदर बब्बी, संगठन मंत्री महेश कनौजिया, रामपाल सुमन, स्टेज सचिव हरजिंदर गोगना, बलजीत सुमन, सुरिंदर सुमन, राम सिंह, राजकुमार राजू, चरणजीत चन्ना, निशांत शर्मा, मनोज टंडन, रोहित गुप्ता, अमित सुमन, पारस भारद्वाज, चंदर कनोजिया और शारू कनोजिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं दर्शक उपस्थित रहे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *