फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
डिवाइन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा में 38वीं टेनिक्वाइट नेशनल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डा. राज कुमार चब्बेवाल एवं अन्य गणमान्यों का स्वागत करते हुए स्कूल के चेयरमैन पंकज कपूर, प्रिंसिपल रेनू ठाकुर आदि। (नीचे) उद्घाटनी मैच का दृश्य।

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

फगवाड़ा। डिवाइन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा में 38वीं टेनिक्वाइट नेशनल चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जबकि मार्केट कमेटी फगवाड़ा के चेयरमैन अनुराग मनखंड, टेनिक्वाइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजीव शर्मा, डिवाइन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पंकज कपूर, वाइस चेयरमैन पुनीत कपूर, टेनिक्वाइट एसोसिएशन ऑफ पंजाब के चेयरमैन खुशवंत बंसल, टी.के.एफ.आई. के महासचिव दिनेश कुमार तथा टेनिक्वाइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर पठानिया विशेष अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे।

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती रेनू ठाकुर ने बताया कि 17 से 21 अक्टूबर तक चलने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की लडक़े और लड़कियों की टीमें भाग ले रही हैं। डा. विपन पठानिया, रविंदर सिंह और परमिंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पंजाब के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, गोवा, आंध्र प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश की टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ खेल भावना, अनुशासन, आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।

स्कूल के चेयरमैन पंकज कपूर ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिवाइन पब्लिक स्कूल फगवाड़ा में इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होना स्कूल और शहर के लिए गर्व की बात है। आयोजकों ने बताया कि 21 अक्टूबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोहेंगे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *