📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँसांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और समाज सेवक चरणजीत पहलवान ने किया शुभारंभ, आप नेता हरजी मान भी पहुंचे
19 अक्टूबर को रावण वध नाइट , 20 अक्टूबर को आयोजित होगा दशहरा उत्सव
फगवाड़ा, 18 अक्टूबर: श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में कौमी सेवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला की सातवीं नाइट में बाली वध से लेकर लंका दहन तक के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामायण के इन महत्वपूर्ण प्रसंगों को जीवंत किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
कमेटी के चेयरमैन बलदेव राज शर्मा और प्रधान इंद्रजीत करवल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोकसभा सदस्य डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और समाज सेवक चरणजीत पहलवान ने रिबन काटकर तथा ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। आम आदमी पार्टी के नेता हरनूर सिंह ‘हरजी मान’ ने भी विशेष रूप से शिरकत की। अतिथियों ने आयोजकों और उपस्थित दर्शकों को श्री दुर्गा अष्टमी, नवमी तथा विजयदशमी के पर्व की शुभकामनाएं दीं। कमेटी चेयरमैन बलदेव राज शर्मा और प्रधान इंद्रजीत करवल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
रामलीला के विभिन्न पात्रों में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। मेघनाद की भूमिका शमशेर सिंह, अक्षय कुमार की भूमिका साहिल भार्गो, पवनपुत्र हनुमान की भूमिका कार्तिक शर्मा, सुग्रीव की भूमिका रोहित गुप्ता, बाली की भूमिका विक्रम शर्मा, अंगद की भूमिका चेतन नन्नू और संपाति की भूमिका ओंकार सूद ने निभाई। मंच संचालन लेक्चरर हरजिंद्र गोगना ने प्रभावशाली ढंग से किया।
रावण वध नाइट और दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी
कमेटी प्रबंधकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे 19 अक्टूबर, सोमवार को रामलीला की अंतिम नाइट में रावण वध के मंचन तथा 20 अक्टूबर को दोपहर बाद आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लें।
इस अवसर पर प्रोजेक्शन डायरेक्टर रविंद्र कुमार नीटा एडवोकेट, सरपरस्त कृष्ण बजाज, कीमती लाल शर्मा, वेद प्रकाश तनेजा, गुरदीप सैनी, वरिष्ठ उपप्रधान लक्ष्मण दास सुमन, अवतार पम्मा, उपप्रधान पंकज चावला, साहिल भार्गो, मनोज शर्मा, निर्देशक किशोर हीर, नरिंदर निंदी, शमशेर सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, कैशियर रमन शर्मा, सचिव एवं स्टोर इंचार्ज अशोक कुमार, दविंदर बब्बी, संगठन मंत्री महेश कनौजिया, रामपाल सुमन, स्टेज सचिव हरजिंदर गोगना, बलजीत सुमन, सुरिंदर सुमन, राम सिंह, राजकुमार राजू, चरणजीत चन्ना, निशांत शर्मा, मनोज टंडन, रोहित गुप्ता, अमित सुमन, पारस भारद्वाज, चंदर कनोजिया और शारू कनोजिया सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ
