फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर : श्री हनुमानगढ़ी में आयोजित रामलीला के दौरान मंच पर उपस्थित गणमान्य और (नीचे) दर्शकों का उमड़ा जनसमूह।

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

कौमी सेवक रामलीला कमेटी की छठी नाइट का भव्य आयोजन; उद्योगपति इंद्र खुराना, अभिषेक खुराना, इंजीनियर प्रदीप चोटानी और समाजसेवी राजकुमार मट्टू ने किया शुभारंभ

रविवार को होगा बहुप्रतिक्षित लक्ष्मण मूर्छा नाइट का मंचन

फगवाड़ा: श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में कौमी सेवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला की छठी नाइट में सीता हरण और जटायू मरण के दृश्यों का भावपूर्ण मंचन किया गया। धार्मिक आस्था, संवादों और कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय से सजी इस प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम की कथा के इस महत्वपूर्ण प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

कमेटी के चेयरमैन बलदेव राज शर्मा एवं प्रधान इंद्रजीत करवल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों उद्योगपति इंद्र खुराना, अभिषेक खुराना, इंजीनियर प्रदीप चोटानी और समाजसेवी राजकुमार मट्टू ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर तथा ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। अतिथियों ने आयोजकों और उपस्थित दर्शकों को शरद नवरात्रों एवं विजयदशमी उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कमेटी की ओर से गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

रावण के छल से सीता हरण, जटायू ने दिखाई धर्म और साहस की मिसाल

रामलीला के मंच पर दिखाया गया कि सूर्पनखा के नाक-कान काटे जाने और खर-दूषण के वध का समाचार मिलने पर लंकापति रावण क्रोधित हो उठता है। वह मारीच की सहायता से छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लेता है। माता सीता की पुकार सुनकर गिद्धराज जटायू उन्हें रावण के चंगुल से बचाने के लिए संघर्ष करते हैं, लेकिन रावण के साथ युद्ध में वीरगति को प्राप्त होते हैं। कलाकारों ने इस प्रसंग को प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से जीवंत कर दिया। रावण की भूमिका परमजीत कुमार, सूर्पनखा की भूमिका हरमन तथा खर-दूषण की भूमिकाएं निशांत शर्मा और अवतार पम्मा ने निभाईं। मंच संचालन लेक्चरार हरजिंद्र गोगना ने बखूबी किया।

लक्ष्मण मूर्छा नाइट को लेकर दर्शकों में उत्साह

कमेटी प्रबंधकों ने बताया कि रविवार, 18 अक्टूबर को हर वर्ष की तरह लक्ष्मण मूर्छा नाइट का शानदार आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 19 अक्टूबर को रावण वध के साथ रामलीला का समापन होगा। आयोजकों ने विजयदशमी उत्सव को भी धूमधाम से मनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण मूर्छा नाइट देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस प्रसंग में भगवान श्रीराम की व्याकुलता और लक्ष्मण के प्रति उनके प्रेम का मंचन दर्शकों को भावुक कर देता है तथा पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है।

इस अवसर पर प्रोजेक्शन डायरेक्टर रविंद्र कुमार नीटा एडवोकेट, सरपरस्त कृष्ण बजाज, कीमती लाल शर्मा, वेद प्रकाश तनेजा, गुरदीप सैनी, वरिष्ठ उपप्रधान लक्ष्मण दास सुमन, अवतार पम्मा, विक्रम शर्मा, उपप्रधान पंकज चावला, साहिल भार्गो, मनोज शर्मा, निर्देशक किशोर हीर, नरिंदर निंदी, शमशेर सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, कैशियर रमन शर्मा, सचिव एवं स्टोर इंचार्ज अशोक कुमार, दविंदर बब्बी, संगठन मंत्री महेश कनौजिया, रामपाल सुमन, स्टेज सचिव हरजिंदर गोगना, बलजीत सुमन, सुरिंदर सुमन, राम सिंह, राजकुमार राजू, चरणजीत चन्ना, निशांत शर्मा, मनोज टंडन, रोहित गुप्ता, अमित सुमन, पारस भारद्वाज, चंदर कनोजिया और शारू कनोजिया सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *