📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँराजू बजाज, जीवन ज्योति, तेजस्वी भारद्वाज, गुडिय़ा महंत सहित डीएसपी पलविन्द्र सिंह ने करवाया शुभारंभ
श्रीराम के कर्तव्यनिष्ठ जीवन, त्याग और मर्यादा से प्रेरणा लेकर जीवन को सार्थक बनाएं : राजू बजाज
फगवाड़ा, 20 अक्टूबर: कौमी सेवक रामलीला कमेटी की ओर से श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में आयोजित नौवीं एवं अंतिम नाइट में रावण वध के मंचन के साथ रामलीला का समापन हो गया। अंतिम नाइट में भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध तथा रावण वध के दृश्य ने दर्शकों को रामायण के उस संदेश से रूबरू करवाया, जिसमें अहंकार और अधर्म के अंत तथा सत्य और धर्म की विजय का भाव निहित है।
कमेटी के चेयरमैन बलदेव राज शर्मा और प्रधान इंद्रजीत करवल की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह का शुभारंभ समाजसेवक राजू बजाज, जीवन ज्योति, तेजस्वी भारद्वाज, गुड़िया महंत तथा डीएसपी पलविंदर सिंह ने रिबन काटकर एवं ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित दर्शकों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
समाजसेवक राजू बजाज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन कर्तव्य के प्रति समर्पण, त्याग और मर्यादा का प्रतीक है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए। श्रीराम का चरित्र केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जीवन में जिम्मेदारी निभाने, कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है।
समापन अवसर पर कमेटी चेयरमैन बलदेव राज शर्मा और प्रधान इंद्रजीत करवल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। कमेटी प्रबंधकों ने इस वर्ष रामलीला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, कलाकारों, पदाधिकारियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन लेक्चरार हरजिंदर गोगना ने प्रभावशाली ढंग से किया।
इस अवसर पर प्रोजेक्शन डायरेक्टर रविंदर कुमार नीटा एडवोकेट, सरपरस्त कृष्ण बजाज, कीमती लाल शर्मा, वेद प्रकाश तनेजा, गुरदीप सैनी, सीनियर वाइस प्रधान लक्ष्मण दास सुमन, अवतार पम्मा, विक्रम शर्मा, वाइस प्रधान पंकज चावला, साहिल भार्गो, मनोज शर्मा, निर्देशक किशोर हीर, नरिंदर निंदी, शमशेर सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, कैशियर रमन शर्मा, सचिव एवं स्टोर इंचार्ज अशोक कुमार, दविंदर बब्बी, संगठन मंत्री महेश कनौजिया, रामपाल सुमन, स्टेज सचिव हरजिंदर गोगना, स्टेज एवं स्क्रीनिंग से जुड़े बलजीत सुमन, सुरिंदर सुमन, राम सिंह, राजकुमार राजू, चरणजीत चन्ना, निशांत शर्मा, मनोज टंडन, रोहित गुप्ता, अमित सुमन, पारस भारद्वाज, चंदर कनोजिया और शारू कनोजिया सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ
