फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

* रंगला पंजाब योजना के तहत युद्ध स्तर पर हो रहा ग्रामीण विकास : डा. राज

फगवाड़ा। आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज एवं लोकसभा सदस्य डा. राजकुमार चब्बेवाल ने फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के 74 गांवों के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। आज यहां जारी एक प्रेस बयान में डा. राज ने बताया कि यह ग्रांट उन्होंने अपने ऐच्छिक कोष से पंजाब सरकार की रंगला पंजाब विकास योजना के तीसरे चरण के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए जारी की है। उन्होंने बताया कि गांव अकालगढ़, बबेली, बघाणा, बलालों, बरन, बेगमपुर, भाखडिय़ाणा, भाणोकी, भुल्लाराई, बोहानी, ब्रह्मपुर, बीड़ ढंडोली, चहेड़ू, चैड़, चक्क हकीम, चक्क प्रेमा, दरवेश पिंड, ढड्डे, जगपालपुर, ढक्क जगपालपुर, ढक्क पंडोरी, ढंडोली, डुमेली, डॉ. अंबेडकर नगर, दुग्ग, फतेहगढ़, गंधवा, गुजरातां, गुलाबगढ़ जागीर, हरदासपुर, जगतपुर जट्टां, काशी नगर, खजूरला, खलवाड़ा, खलवाड़ा कॉलोनी, खंगूड़ा, खाटी, खेड़ा, खुरमपुर, कृपालपुर, किशनपुर, लखपुर, माधोपुर, महेड़ू, मायोपट्टी, मस्त नगर, मौली, मेहट, नानक नगरी, नंगल, नंगल मझा, नारंगशाहपुर, नरूड़, नसीराबाद, नई आबादी नारंगशाहपुर, निहालगढ़, पांशट, पंडवा, प्रेमपुर, रामपुर खलियाण, रामपुर सुन्नड़ा, रानीपुर कम्बोआं, रानीपुर राजपूतां, रावलपिंडी, साहनी, संगतपुर, सीकरी, सुन्नड़ा राजपूतां, ठक्करकी, ऊंचा पिंड, वाहद तथा वजीदोवाल में गंदे पानी की निकासी, छप्पड़ों के नवीनीकरण, गलियों-नालियों के निर्माण, पार्कों एवं खेल मैदानों के विकास, धर्मशालाओं, जिम, कम्युनिटी हॉल, श्मशान घाटों के फर्श, सडक़ों, पंचायत घरों तथा स्कूलों सहित अन्य अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने के लिए यह ग्रांट जारी की गई है। डा. राज ने कहा कि आम आदमी पार्टी तथा पंजाब की भगवंत मान सरकार गांवों के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है और विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों तथा ग्राम पंचायतों से अपील की कि जारी की गई इस राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ जनहित एवं विकास कार्यों में किया जाए।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *