* हड़ताल के चलते कोर्ट काम्पलैक्स में आज भी ठप्प रहा कामकाज

फगवाड़ा बार एसोसिएशन (रजि.) द्वारा संयुक्त एक्शन कमेटी के आह्वान पर एल.ए.डी.सी. नीति के विरोध में आज भूख हड़ताल की गई। सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली इस भूख हड़ताल के दौरान वकीलों ने नीति के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए इस पर पुनर्विचार करने की मांग की। फगवाड़ा बार एसोसिएशन (रजि.) के अध्यक्ष एडवोकेट रविंदर कुमार शर्मा ने कहा कि वकीलों का यह संघर्ष अपने जायज अधिकारों के लिए लगातार जारी है। आज की भूख हड़ताल में एडवोकेट अशीष कुमार पूर्व उपाध्यक्ष, एडवोकेट हरिंदर कौल पूर्व उपाध्यक्ष, एडवोकेट धनदीप कौर महासचिव, एडवोकेट मनप्रीत कौर वित्त सचिव, एडवोकेट सुनीता बसरा पूर्व वित्त सचिव, एडवोकेट रेनू कुमारी पूर्व कार्यकारिणी सदस्य, एडवोकेट रजनी बाला, एडवोकेट नवजोत कौर, एडवोकेट चौधरी कुलदीप कुमार तथा एडवोकेट प्रभा ने भाग लिया। एडवोकेट धनदीप कौर और एडवोकेट अशीष शर्मा ने कहा कि वे संयुक्त एक्शन कमेटी के संघर्ष के साथ पूरी तरह एकजुट हैं तथा सक्षम अधिकारियों से अपील करते हैं कि बार एसोसिएशनों और समूचे विधिक समुदाय के साथ सार्थक विचार-विमर्श के बाद ही एल.ए.डी.सी. नीति के संबंध में निर्णय लिया जाए। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि वकील समुदाय की जायज चिंताओं का शीघ्र समाधान करते हुए न्याय प्रणाली के हित में उचित कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान आज भी कोर्ट परिसर में कामकाज ठप रहा। इस मौके पर एडवोकेट वरुण वाधवानी, एडवोकेट रुबिया संधू, एडवोकेट पल्लवी, एडवोकेट शमीर, एडवोकेट संजीव अग्निहोत्री, एडवोकेट अनिका, एडवोकेट रोमेश मित्तल, एडवोकेट विजय शर्मा तथा एडवोकेट एस.एल. विर्दी भी उपस्थित रहे और भूख हड़ताल पर बैठे वकीलों के साथ एकजुटता व्यक्त की।
