फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

* शशि कालिया को मिली सचिव पद की कमान

फगवाड़ा (डी-न्यूज़ वेब) लायंस क्लब फगवाड़ा चैंपियन की एक मीटिंग लायंस प्रधान संजीव सूरी की अध्यक्षता में स्थानीय रेस्तरां में संपन्न हुई। बैठक के दौरान लायन सुमित भंडारी को सर्वसम्मति से आगामी लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई टीम में सचिव पद की कमान लायन शशि कालिया और कैशियर का पदभार ओम प्रकाश को सौंपा गया। जबकि लायन विपन सिंह को पी.आर.ओ. का दायित्व मिला। नव-नियुक्त प्रधान सुमित भंडारी ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया और कहा कि वे अपने दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए क्लब की प्रतिष्ठा को और ऊंचाईयों तक लेकर जायेंगे। उन्होंने बताया कि जल्दी ही इंस्टालेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया जायेगा। साथ ही उन्होंने आगामी वर्ष के प्रोजैक्टों को लेकर भी अपनी टीम और क्लब के वरिष्ठ सदस्यों के साथ गहन चर्चा की। नवनियुक्त क्लब सचिव लायन शशि कालिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि आगामी दिनों में वर्षा ऋतु के दौरान पर्यावरण सुरक्षा को प्रमुख रखते हुए पौधारोपण का अभियान क्लब द्वारा बड़े पैमाने पर शुरु किया जायेगा। इसके अलावा भी कई अन्य प्रोजैक्टों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस अवसर पर लायन अजय कुमार, लायन दिनेश खरबंदा, लायन चरणजीत एवं लायन तजिन्द्र सिंह पलाहा आदि उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *