फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फगवाड़ा दौरे के दौरान ऐतिहासिक शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक होकर भगवान श्री विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर पहुंचने पर श्री विश्वकर्मा धीमान सभा एवं श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट के प्रधान प्रदीप धीमान तथा समस्त प्रबंधक समिति ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल, आशू सांपला एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पावन प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर देश एवं प्रदेशों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, आपसी भाईचारे तथा सर्वजन कल्याण की कामना की। इस दौरान ट्रस्ट के प्रधान प्रदीप धीमान ने मुख्यमंत्री को श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, क्योंकि स्वास्थ्य सेवाएं किसी का विशेषाधिकार नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी किसी भी जरूरतमंद मरीज के उपचार में बाधा नहीं बननी चाहिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अस्पताल में अत्यंत कम खर्च पर उपलब्ध कराई जा रही डायलिसिस सेवा, नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर तथा गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन जैसी जनहितकारी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि मानवता की निस्वार्थ सेवा सबसे बड़ा परोपकार है। उन्होंने ट्रस्ट के सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के संरक्षक जसपाल सिंह लाल, विजय धीमान, सुरिंदर पाल धीमान, गुरनाम सिंह जूतला, गुरमुख सिंह नामधारी, प्रशांत धीमान, अमोलक सिंह झीता, अशोक धीमान, भूपिंदर सिंह जंडू, सुखदेव सिंह चग्गर, नरिंदर सिंह भच्चू, मनजिंदर सिंह सीहरा, गुरमुख सिंह लाल, आर.पी. सिंह, डा. अविनाश सिंह चौहान, विक्रम रूपराय सहित ट्रस्ट एवं मंदिर समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *