फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

के.एल. चांद वेलफेयर ट्रस्ट यू.के. की पंजाब इकाई द्वारा प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजिंदर कुमार बंटी की अगुवाई में दिव्यांगों की सेवा-सहायता की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए निकटवर्ती गांव बेगमपुरा की एक जरूरतमंद दिव्यांग बुजुर्ग महिला को ट्राइसाइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा के प्रधान मलकीयत सिंह रगबोतरा, समाजसेवी जसविंदर ढड्डा एवं रमन नेहरा ने ट्रस्ट के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। मलकीयत सिंह रगबोतरा ने कहा कि के.एल. चांद वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद एवं दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी समाजसेवी संस्थाएं समाज में मानवता की मिसाल पेश करती हैं तथा अन्य लोगों को भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करती हैं। के.एल. चांद वेलफेयर ट्रस्ट जरूरतमंद वर्ग के लिए एक मसीहा बनकर सामने आया है। समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान देना चाहिए, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई जा सके। ट्रस्ट के प्रदेश कोऑर्डिनेटर राजिंदर कुमार बंटी ने बताया कि बुजुर्ग महिला आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से संबंध रखती है तथा उसकी दोनों टांगें पोलियो से प्रभावित हैं। उन्होंने ट्रस्ट के देश-विदेश में रह रहे सभी सदस्यों का सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया कि ट्रस्ट के संस्थापक के.एल. चांद के नेतृत्व में जरूरतमंदों की सेवा-सहायता का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर ट्रस्ट की कैशियर आशा रानी चुंबर, जसविंदर सिंह ठेकेदार अकालगढ़, गुरनाम पाल अकालगढ़, शिंगारा राम, कैल्विन चुंबर, सरपंच बलवंत बेगमपुर, भगत गुरदियाल सिंह, मलकीत सिंह अकालगढ़, जस्सी अकालगढ़, रणदीप सिंह राणा साहनी, रघबीर सिंह रिहाणा जट्टां सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *