फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

ब्राह्मण मंडल (रजि.) फगवाड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे जीटी रोड स्थित प्राचीन श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में आयोजित की जाएगी। बैठक में ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों के अलावा भगवान परशुराम की तपोस्थली खाटी धाम में चल रहे जीर्णोद्धार एवं नव-निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी ब्राह्मण मंडल के वरिष्ठ सदस्य तेजस्वी भारद्वाज पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा की उपस्थित में मंडल के कार्यकारी प्रधान योगेश प्रभाकर एवं पूर्व प्रधान सुनील पराशर ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान ब्राह्मण समाज के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं, सरकार से जुड़े विषयों तथा समाज के हित में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही भगवान परशुराम की तपोस्थली खाटी धाम में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं पर भी बात होगी। योगेश प्रभाकर ने कहा कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य के बहुमूल्य सुझावों और विचारों के आधार पर समाज हित में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बैठक में लिए जाने वाले निर्णय सनातन परंपरा के संवाहक और वैदिक संस्कृति के संरक्षक ब्राह्मण समाज के संगठनात्मक विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी नई दिशा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर  वरिष्ठ नेता गिरीश शर्मा भी उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *