फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

शिरोमणि अकाली दल (ब) के विधानसभा हलका शहरी इंचार्ज सरदार रणजीत सिंह खुराना (प्रदेश कोर कमेटी मैंबर, इंडस्ट्री एवं व्यापार विंग, पंजाब) तथा देहाती हलका इंचार्ज राजिंदर सिंह चंदी ने आज नगर निगम फगवाड़ा में सफाई मजदूर यूनियन द्वारा अपनी जायज मांगों तथा बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में दिए जा रहे धरने में शामिल होकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए रणजीत सिंह खुराना ने कहा कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर किया गया अंधाधुंध लाठीचार्ज अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसने भगवंत मान सरकार का असली जनविरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरदार प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल की पांच बार सरकार बनी और प्रत्येक कार्यकाल में जहां पंजाब को विकास की नई दिशा दी गई, वहीं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए गए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में जब सरदार प्रकाश सिंह बादल फगवाड़ा आए थे, तब रात ढाई बजे नगर निगम के कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी करवाई गई थी। लेकिन वर्तमान सरकार पिछले साढ़े चार वर्षों से कर्मचारियों को नियमित करने के नाम पर केवल झूठे आश्वासन दे रही है। राजिंदर सिंह चंदी ने भी कहा कि दिल्ली वालों का टोला भगवंत मान को आगे कर पंजाब को लूटने आया है और विधानसभा चुनावों के बाद यह टोला वापस भाग जाएगा। अकाली नेताओं ने भरोसा दिलाया कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के बाद सरदार सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनने पर कर्मचारी वर्ग की सभी जायज मांगों को स्वीकार किया जाएगा। इस अवसर पर बहादुर सिंह संगतपुर, गुरदीप सिंह खेड़ा, सुखबीर सिंह किन्नड़ा, बिंदर सिंह रावलपिंडी, अवतार सिंह मंगी, कुलविंदर सिंह किंदा, जसविंदर सिंह भगतपुरा, सरबजीत सिंह काका, झिरमल सिंह भिंडर, ज्ञान सिंह चाना, सुखदीप सिंह वालिया, रोहित पाल, गुरसिमर सिंह, रवनीत सिंह भमरा, प्रदीप सिंह, विशु घई के अलावा बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी एवं यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *