फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

ब्राह्मण मंडल (रजि.) फगवाड़ा की महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी प्रधान योगेश प्रभाकर की देख रेख में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य शुभ शर्मा एवं सुनील पराशर ने की। स्थानीय प्राचीन श्री हनुमानगढ़ी मंदिर जीटी रोड फगवाड़ा में आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम पं. राम प्रकाश भारद्वाज की पुन्य तिथि पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद करते हुए भाव-भीनी श्रद्धांजलि दी गई। पं. राम राम प्रकाश को श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए योगेश प्रभाकर ने बताया कि  पंडित राम प्रकाश भारद्वाज का भगवान परशुराम जी की तपोस्थली खाटी धाम को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने वैद्य चिरंजी लाल, पंडित मदन मोहन शास्त्री, पंडित अवध बिहारी शास्त्री, राजिन्द्र टाह, ब्रह्मदत्त शर्मा एवं डा. हरिकृष्ण के साथ मिल कर खाटी धाम के विकास में उल्लेखनीय प्रयास किये। आज उनके पौत्र तेजस्वी भारद्वाज उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए ब्राह्मण मंडल के मंच से समाज के उत्थान में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। तत्पश्चात ब्राह्मण मंडल की बैठक का शुभारंभ किया गया। जिसमें पूर्व प्रधान सुनील पराशर ने बताया कि चरनजीत सिंह चन्नी सरकार द्वारा खाटी धाम के जीर्णोद्धार के लिये जो 10 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई थी, मौजूदा भगवंत मान सरकार ने उसमें से अधिकांश रकम वापिस ले ली है, जिसे लेकर सिर्फ ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि भगवान परशुराम जी में आस्था रखने वाले देश विदेश के करोड़ों सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मांग कर कहा कि वापिस ली गई ग्रांट को तुरंत रिलीज किया जाये। ताकि खाटी धाम के जीर्णोद्धार का काम पूरा हो सके। इसके अलावा बैठक में खाटी धाम के नव-निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई और ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती के लिए समूह ब्राह्मण समाज को एकजुट होना होगा। तभी समाज का उत्थान संभव है और सरकार से जुड़े मुद्दों का भी उचित समाधान हो सकेगा। मंच संचालन तेजस्वी भारद्वाज पूर्व प्रधान नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर गिरीश शर्मा, राजकुमार शर्मा, चन्द्र प्रकाश प्रभाकर, विपन प्रभाकर, ललित शर्मा, अनिल शर्मा, टीनू शर्मा, विनायक पराशर, शाम लाल शर्मा, सनी शर्मा, अमृत पाल पराशर, बृज शर्मा, जतिन्द्र बाली, सुशील टिंका, मितुल सुधीर, टोनी लामा, विपन शर्मा, रजत भारद्वाज आदि उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *