फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
चित्र : फगवाड़ा में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए जिला कांग्रेस प्रधान बलविंदर सिंह धालीवाल विधायक एवं अन्य।

* जिला कपूरथला कमेटी एवं यूथ विंग में की नई नियुक्तियां

फगवाड़ा [डी-न्यूज वाच] जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं फगवाड़ा से विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटा. आई.ए.एस.) ने जिला स्तर पर कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कमेटी तथा यूथ विंग में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। इस संबंध में उन्होंने अपने निवास स्थान पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक धालीवाल ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी वादे और गारंटियां पूरी तरह खोखली साबित हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है और लोग अपने अधिकारों के लिए सडक़ों पर संघर्ष करने को मजबूर हैं। धालीवाल ने कहा कि अपनी जायज मांगों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों को बातचीत के जरिए न्याय देने के बजाय सरकार पुलिस की लाठियों के बल पर उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं, उनके दुख-दर्द में सहभागी बनें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनेगी, क्योंकि जनता मौजूदा सरकार से पूरी तरह निराश हो चुकी है। एक प्रश्न के उत्तर में विधायक धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के नेताओं को छोडक़र हर व्यक्ति बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के पेपर लीक की सच्चाई से परिचित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सफेद झूठ बोलने के बजाय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेकर मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। इस अवसर पर नरेश भारद्वाज ब्लॉक प्रधान फगवाड़ा शहरी, विक्की वालिया ब्लाक प्रधान देहाती, पार्षद संजीव बुग्गा, गुरजीत पाल वालिया डेलीगेट सदस्य पंजाब, जसवंत सिंह नीटा, हरजीत सिंह लाडी, अगम प्रशर जिला यूथ अध्यक्ष, किशोर चहल, वरिष्ठ नेता विनोद वरमानी सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *