शिव शक्ति मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया 23वां शिवलिंग एवं मूर्ति स्थापना दिवस
फगवाड़ा (राममूर्ति लाली) शिव शक्ति मंदिर, गांव वजीदोवाल, तहसील फगवाड़ा में पवित्र शिवलिंग एवं शिव परिवार के 23वें स्थापना दिवस को मंदिर की समस्त प्रबंधक समिति द्वारा ग्राम पंचायत तथा नगरवासियों के सहयोग से बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रात: मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र शिवलिंग का अभिषेक किया गया। शिव पुराण के पाठ के भोग उपरांत हवन यज्ञ संपन्न हुआ। मंदिर के सेवादार पंडित नवीन कटारा ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इसके उपरांत जय माता चिंतपूर्णी मंदिर हॉल में परवीन जंगम एवं उनके साथियों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की महिमा का सुंदर गुणगान प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति के प्रधान राजकुमार ने बताया कि आज 23वां स्थापना दिवस मनाया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में पवित्र शिवलिंग एवं शिव परिवार की मूर्तियों की स्थापना वर्ष 2004 में नंबरदार सतीश कुमार एवं उनके परिवार द्वारा करवाई गई थी। समारोह के दौरान श्रद्धालुओं के लिए ठंडे जल एवं भंडारे की सेवा निरंतर जारी रही। सरपंच रिंपल कुमार वजीदोवाल ने समस्त संगत को स्थापना दिवस एवं सावन माह की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पुराणों में यह उल्लेख मिलता है कि सावन महीने में भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र माह में सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए तथा परमात्मा का स्मरण करना चाहिए। इस अवसर पर ब्राह्मण मंडल के प्रधान ज्योति शर्मा, हरमेश पाठक, रोहित शर्मा, पंकज शर्मा, हरिओम शर्मा लवली, बृज लाल परूथी, चेतन शर्मा, पंचायत सचिव मलकीत चंद, नंबरदार सतीश कुमार, सरपंच नरेंद्र सिंह माधोपुर, कुलविंदर सिंह सरपंच अठौली, विजय कुमार सरपंच ढक्क पंडोरी, रानी सरपंच महेड़ू, कुलवंत कौर सरपंच पांछट, सुनीता सरपंच दुग्ग, आज्ञापाल सिंह खलवाड़ा, राकेश कुमार, सोहन लाल, बलिहार लाल, पंडित अशोक कुमार पंच, संजीव कुमार पंच, रवि दत्त, आर.पी. सिंह, चंद्र मोहन, मुकेश कुमार मुंशी, अश्वनी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, भूपिंदर भिंदा, कमलेश, सरोज रानी, विजय रानी, रक्षा रानी, दुलारी, सरिता, रूबी, रेखा, परवीन रानी, सोनिया, गीता रानी, नीलम रानी, अंजू, पूजा, हेमा, शैली, अनीता, वंदना शर्मा, जीवन, ललिता, रीना, पम्मी, मोना, शशि, सुमन, भावना आदि उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
