सीएम भगवंत सिंह मान पठानकोट से आज दबाएंगे DBT का बटन
पठानकोट/चंडीगढ़ (डी-न्यूज़ वाच) आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पठानकोट से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए वित्तीय सहायता राशि जारी कर रहे हैं। जिसकी टूं टूं का इंतज़ार प्रथम बार राशि पाने के लिए उत्सुक महिलाओं को बेसब्री से है
सरकारी सूत्रों के अनुसार आज 35.5 लाख नई लाभार्थी महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा, जिससे इस योजना से लाभ पाने वाली महिलाओं की कुल संख्या अब राज्य में 68.5 लाख हो गई है। (सामान्य श्रेणी की महिलाओं को ₹1,000/माह और SC श्रेणी की महिलाओं को ₹1,500/माह दिया जाता है)।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार भी आज 1 अगस्त से लागू:
पंजाब सरकार ने घोषणा की है कि 1 अगस्त से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ में नए तीर्थ स्थल (वृंदावन धाम, खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी और ऋषिकेश) भी शामिल कर दिए गए हैं। इनके लिए नई बसें आज से शुरू हो रही हैं, जिनका पूरा खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.