फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

फगवाड़ा। विधानसभा क्षेत्र फगवाड़ा में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब भाजपा छोडक़र करीब दो दर्जन प्रवासी परिवारों ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी। जिनका विधायक एवं पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने पार्टी में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

महिला कांग्रेस की शहरी अध्यक्ष रंजीत कौर रानी पीपरंगी और नरेश गंगड़ शिवपुरी के प्रयासों से कांग्रेस में शामिल हुए मोहन कुमार यादव, मोती लाल महतो, भगवान दास महतो, अनुज सिंह, नागेश्वर थापर, हरविंदर थापर, नारायण महतो, अश्शे लाल यादव, रमेश यादव, गनी नाथ शाह, रविंद्र कुमार यादव, राम लखन, रवि साहनी, सागर सिंह, संतोष, बचन लाल, महंत कुमार यादव सहित सभी परिवारों का स्वागत करते हुए विधायक धालीवाल ने उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं विचारधारा से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों के हितों की रक्षा करने तथा देश में धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए परिवारों ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों से निराश होकर कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं, क्योंकि वे कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा और जनहित की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं और इसी उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

विधायक धालीवाल ने सभी परिवारों से अपील की कि वे आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक प्रवासी भाईचारे को कांग्रेस पार्टी से जोड़ें तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं, ताकि कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी प्रधान नरेश भारद्वाज, डेलीगेट सदस्य गुरजीत पाल वालिया, पार्षद संजीव बुग्गा, महिला कांग्रेस शहरी प्रधान रंजीत कौर रानी, नरेश गंगड़, पार्षद अनीता रानी, अशोक संधी, सोहन सिंह, मलकीयत कौर, हर्ष शर्मा, हरबंस लाल, कमलजीत साहनी, जगजीवन संधी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *