* ट्रस्ट के प्रधान प्रदीप धीमान को किया सम्मानित
फगवाड़ा। स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसआईए) की ओर से उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों की एक विशेष बैठक एसोसिएशन के मुख्य कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान रजनीश जैन (मैसर्स आदर्श इंडस्ट्रीज) तथा समस्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट, फगवाड़ा के प्रधान प्रदीप धीमान को मानवता की सेवा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदीप धीमान ने एसआईए की ओर से मिले सम्मान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने श्री विश्वकर्मा मंदिर एवं श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल के प्रबंधन, कार्यप्रणाली तथा सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रदीप धीमान ने बताया कि अस्पताल लंबे समय से क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद एवं पिछड़े वर्ग के मरीजों को अत्यंत रियायती दरों पर आधुनिक एवं उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक मेडिकल मशीनरी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तथा भविष्य में शुरू किए जाने वाले नए प्रोजेक्टों के बारे में भी उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। एसआईए के प्रधान रजनीश जैन ने प्रदीप धीमान एवं उनकी पूरी टीम द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण के कार्यों की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी प्रत्येक उद्योगपति का कर्तव्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अस्पताल की सभी चिकित्सीय एवं समाजसेवी गतिविधियों को सफल बनाने के लिए हरसंभव वित्तीय, नैतिक एवं संस्थागत सहयोग प्रदान करेगी तथा अस्पताल के विकास कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। इस दौरान एसोसिएशन के मानद सचिव सनिद्ध अग्रवाल (मैसर्स एस.के. स्टील ट्रेडर्स) तथा कोषाध्यक्ष प्रदीप ढल्ला (मैसर्स ढल्ला इंजीनियर्स) ने भी अस्पताल की बेहतर व्यवस्थाओं एवं जनकल्याण के लिए की जा रही सेवाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। बैठक में अन्यों के अलावा एसोसिएशन के पूर्व प्रधान पंकज कौड़ा, चेयरमैन मनदीप सिंह, बोर्ड सदस्य सुरिंदर सिंह जसवाल, प्रेम पाल पब्बी, मनदीप सिंह, सीए रमेश अग्रवाल, अमोघ सोबती तथा सतनाम सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
