फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

ट्रेड विंग चेयरमैन बॉबी चम ने करवाया सुंदरकांड का पाठ

फगवाड़ा। ट्रेडर्स विंग के फगवाड़ा चेयरमैन सुशील बॉबी चम के प्रयासों से जी.टी. रोड बस स्टैंड के सामने श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ करवाया गया।

इस अवसर पर सांसद एवं विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, मेयर रामपाल उप्पल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन तविंदर राम, वरिष्ठ आप नेता दलजीत राजू दरवेश पिंड, डी.एस.पी. पलविंदर सिंह, रिंपल कुमार सरपंच वजीदोवाल तथा शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवल विशेष रूप से पहुंचे और भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की महिमा को पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से श्रवण किया।

डा. राजकुमार चब्बेवाल ने बॉबी चम के इस प्रयास की सराहना करते हुए उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री सुंदरकांड का पाठ मनुष्य के जीवन में आत्मिक शांति, साहस तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और हनुमान जी की शिक्षाएं हमें सत्य, सेवा, समर्पण तथा मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भावना को मजबूत करते हैं तथा युवा पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बाबी चम ने समस्त संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन करवाने का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भावना और आपसी एकता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनकल्याण एवं धार्मिक कार्यों के लिए इसी प्रकार के प्रयास जारी रखे जाएंगे।

बॉबी चम एवं सिनेमा रोड मार्केट एसोसिएशन की ओर से डॉ. राजकुमार चब्बेवाल को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सह सचिव हरिन्द्र सिंह रिक्की मनोचा, ट्रेड विंग के जिला चेयरमैन कंवर इंकबाल सिंह सहित आशू सांपला, तेजस्वी भारद्वाज पूर्व चेयरमैन, नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा, रमेश सचदेवा, संजीव जज्जी, सिनेमा रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान हरबंस लाल, लायन गुरदीप सिंह कंग, गुरजीत पाल वालिया, महेश बांगा, तरसेम कलसी, राजेश एरी, जगमोहन, मदन लाल आदि के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *