फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

11 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, औलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने पंजाब समेत उत्तर भारत में मानसून के फिर से सक्रिय होने की घोषणा की है। आज, 5 अगस्त को राज्य के अधिकांश जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली कड़कने और 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

यह ज़िले होंगे प्रभावित :

दोआबा व माझा: जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर।
मालवा क्षेत्र: लुधियाना, पटियाला, संगरूर, मोहाली (SAS नगर), फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा।

राज्य के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है और यह दौर 6 अगस्त तक बना रहेगा।

मौसम विभाग की चेतावनी: मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को भारी बारिश के दौरान पेड़ों, पुराने मकानों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *