फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

रेजेंटा होटल में आयोजित समारोह में गिद्दा, बोलियां, मेहंदी व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विजेताओं को किया सम्मानित

फगवाड़ा। इनर व्हील क्लब फगवाड़ा द्वारा हरियाली तीज एवं फ्रेंडशिप डे का उत्सव रेजेंटा होटल में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे पंजाबी परिधानों, लोकगीतों, गिद्दा, बोलियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे समारोह ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट 307 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. जैस्मिन गिल के मार्गदर्शन में किया गया। समारोह में डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर डॉ. सीमा राजन मुख्य अतिथि तथा पीडीसी केशा लता बायमरा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। क्लब की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोने के साथ-साथ मित्रता और सेवा की भावना को मजबूत करना इनर व्हील की पहचान है।

समारोह के दौरान गिद्दा, बोलियां, लोकगीत, मेहंदी, मनोरंजक खेल तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजी सदस्यों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

प्रतियोगिताओं में जसबीर कौर को ‘तीज क्वीन’ तथा मनीषा क्वात्रा को ‘हरियाली तीज क्वीन’ चुना गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने क्लब की ओर से भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा मित्रता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

इसी अवसर पर क्लब ने फ्रेंडशिप डे भी बड़े उत्साह के साथ मनाया। सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता, विश्वास, सहयोग और सद्भाव का संदेश दिया। गीत-संगीत, हंसी-खुशी और आत्मीय माहौल ने समारोह को यादगार बना दिया। क्लब अध्यक्ष ने सभी सदस्यों से समाज सेवा के कार्यों को समर्पण भाव से जारी रखते हुए संगठन के भीतर मित्रता और एकता को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी ने जलपान और आपसी सौहार्द के साथ हरियाली तीज एवं फ्रेंडशिप डे की मधुर यादों को साझा किया। इस अवसर पर सरोज पब्बी, सोनम सहदेव, हरजीत कौर, रेनू कंडा, अनुपमा, कुसुम, डॉ. दविंदर, नरिंदर कौर, मनजीत कौर तथा सुरजीत कौर सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *