फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
लायंस क्लब फगवाड़ा स्मार्ट सिटी की ओर से छज्ज कॉलोनी में मनाए गए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पी.डी.जी. लायन हरीश बंगा, क्लब अध्यक्ष लायन संतोख राज टूरा, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन तेजिंदर बावा एवं लायन सुनील ढींगरा के साथ अन्य।

लायंस इंटरनेशनल 321-डी की 100 प्रतिशत एक्टिव लायंस क्लब फगवाड़ा स्मार्ट सिटी की ओर से क्लब अध्यक्ष लायन संतोख राज टूरा की अगुवाई में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस ई.एस.आई. अस्पताल के निकट छज्ज कॉलोनी की झुग्गी बस्ती के बच्चों संग मनाया गया।

इस दौरान क्लब सदस्यों की ओर से झुग्गी बस्ती के बच्चों को मिठाई, पेस्ट्री, चॉकलेट, बिस्कुट एवं चिप्स आदि वितरित किए गए।

समारोह के दौरान पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन हरीश बंगा ने मुख्य अतिथि के रूप में, जबकि चार्टर अध्यक्ष तेजिंदर बावा एम.जे.एफ. और डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन सुनील ढींगरा ने विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई।

पी.डी.जी. लायन हरीश बंगा ने उपस्थितों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा लायंस क्लब फगवाड़ा स्मार्ट सिटी की ओर से किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की सराहना की। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन तेजिंदर बावा और लायन सुनील ढींगरा ने भी क्लब के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि झुग्गी बस्ती के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की खुशी में शामिल करना एक सराहनीय पहल है। इससे बच्चों को भी देश की आजादी के महत्व के बारे में जानकारी मिलती है और उनमें देशभक्ति की भावना पैदा होती है।

क्लब प्रधान लायन संतोख राज टूरा ने सभी गणमान्यों का समारोह में पहुंचने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लायंस क्लब फगवाड़ा स्मार्ट सिटी की ओर से समाज के प्रत्येक वर्ग में देश के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण की भावना पैदा करने के ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रखे जाएंगे। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर देश की आजादी के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले शहीदों को भी श्रद्धापूर्वक याद किया।

इस अवसर पर क्लब सचिव लायन गुलशन शर्मा लक्की, कोषाध्यक्ष लायन विजय अरोड़ा, पी.आर.ओ. लायन अमित ढींगरा के अलावा लायन अशोक मनीला, लायन बब्बू मनीला, लायन नवीन वधवा, लायन संजय त्रेहन, लायन कुलदीप सिंह, लायन संदीप सिंह, लायन महेश बंगा, लायन डा. भुपिंदर सिंह, लायन विपन ठाकुर, लायन मोहित मनोचा, लायन हरीश गुलाटी, लायन संजीव कुमार मिंचू आदि उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *