📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँविजेता टीमों को शुभकामनाएं देने पहुंचे राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल
तमिलनाडु ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, पुडुचेरी दूसरे स्थान पर रहा
स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
फगवाड़ा 22 अक्टूबर: स्थानीय डिवाइन पब्लिक स्कूल में 17 से 21 अक्टूबर तक आयोजित 38वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर टेनिक्वाइट चैंपियनशिप का शानदार समापन हुआ।
टेनिक्वाइट फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा टेनिक्वाइट एसोसिएशन ऑफ पंजाब के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे युवा खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में राज्यसभा सदस्य पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता में तमिलनाडु ने 18 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। पुडुचेरी 9 अंकों के साथ दूसरे, केरल 7 अंकों के साथ तीसरे और आंध्र प्रदेश 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। लडक़ों की टीम चैंपियनशिप में पुडुचेरी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि तमिलनाडु दूसरे स्थान पर रहा। महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में तमिलनाडु ने बाजी मारी, पुडुचेरी दूसरे स्थान पर रहा तथा केरल और छत्तीसगढ़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में भी खिलाडिय़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

इस राष्ट्रीय आयोजन में फगवाड़ा के एसडीएम डा. नवजोत शर्मा, विद्यालय के चेयरमैन पंकज कपूर, प्रिंसिपल रेनू ठाकुर तथा आयोजन से जुड़े डॉ. विपन पठानिया और रविंदर सिंह का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के चेयरमैन पंकज कपूर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करना विद्यालय के लिए गर्व की बात है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा साबित करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढऩे का अवसर मिलता है।
प्रिंसिपल रेनू ठाकुर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, खेल अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अतिथियों, खेल अधिकारियों, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों और सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना की गई।
पांच दिनों तक चले इस आयोजन ने युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ अनुशासन, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी प्रोत्साहित किया। डिवाइन पब्लिक स्कूल ने भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ
