जेसीटी मिल इंटक शाखा के प्रधान धर्मेंद्र ने कहा—मजदूरों की एकता और संघर्ष से ही हक की लड़ाई होगी मजबूत
फगवाड़ा, — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेसीटी मिल फगवाड़ा के गेट पर इंटक की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंटक के पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ नेता अजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को नमन किया।
मिल शाखा के प्रधान धर्मेंद्र ने उपस्थित साथियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमें देश के स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग ने भी देश और उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना समय की जरूरत है।
धर्मेंद्र ने कहा कि जेसीटी मिल को दोबारा चलाने और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए इंटक लगातार आवाज उठाता रहेगा।
उन्होंने कहा, “कंपनी बंद हो सकती है, लेकिन फगवाड़ा के मजदूर का हौसला बंद नहीं हुआ। तिरंगा हमें संघर्ष करना और हार नहीं मानना सिखाता है। हम इंटक के सिपाही हैं और मजदूरों के हक की आवाज लगातार उठाते रहेंगे।”
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मजदूरों की रोजी-रोटी और जेसीटी मिल का भविष्य फगवाड़ा के लोगों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी साथियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और आपसी एकता के माध्यम से ही मजदूरों की मांगों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मज़दूरों ने देशभक्ति के नारों के साथ आपसी एकता का संदेश दिया और मिल को दोबारा चलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजीत सिंह और प्रधान धर्मेंद्र के अलावा सुरजीत कुमार, राजीव चौधरी, देविंदर (सोनू), राजिंदर वर्मा, ऋषव शर्मा, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, पापू यादव, दीपक यादव, यशवी शर्मा, महात्म तिवारी, राम ओजोर तथा दिलीप कुमार सहित अन्य साथी उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
