फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

फगवाड़ा : श्री राधा कृष्ण सेवा समिति की एक बैठक श्री गीता भवन मंदिर, कटैहरा चौक, फगवाड़ा में समिति के अध्यक्ष अरुण खोसला पूर्व मेयर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान इस वर्ष 2 सितंबर को सजाई जा रही श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की तैयारियों का जायजा लिया गया।

जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष अरुण खोसला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी शोभायात्रा का शुभारंभ 2 सितंबर, दिन बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे मौनी बाबा मंदिर, पुरानी दाना मंडी से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात किया जाएगा। यह विशाल एवं भव्य शोभायात्रा गुरु हरगोबिंद नगर, मंडी रोड, गुड़ मंडी रोड, गांधी चौक, बंसावाला बाजार, गौशाला रोड और सराय रोड से होती हुई वापस मौनी बाबा मंदिर पहुंचेगी, जहां आरती के साथ शोभायात्रा का समापन होगा।

अरुण खोसला ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा में बैंड, ढोल और नगाड़ों के अलावा फगवाड़ा, कुरुक्षेत्र, राजपुरा, जालंधर, लुधियाना, होशियारपुर और मुकेरियां से पहुंचने वाली भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित सुंदर झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद 4 सितंबर, दिन शुक्रवार को जन्माष्टमी उत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों को सुंदर रोशनी से सजाया जाएगा तथा भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी।

श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए शाम के समय शहर भर में विभिन्न स्थानों पर तरह-तरह के पकवान, फल आदि के भंडारे अटूट बरताये जायेंगे। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त एवं समिति के सेवादार शिव कनौजिया ने शहर की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से पुरजोर अपील की कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा का भव्य स्वागती द्वारों और लंगरों के साथ पूरी श्रद्धा एवं उत्साह सहित स्वागत करें तथा भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा के पात्र बनें।

इस अवसर पर विनोद सूद, रमन नेहरा, अनिल शर्मा, गुरदीप सिंह कंग, रजनीश पसरीचा, अमित वर्मा, राजन वधावन, लाडी खोसला, कनव सूद, हैप्पी ब्रोकर, ईशू वधावन, यशु खोसला आदि उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *