सासंद डा. राज ने मेहटां की पंचायत को आम आदमी पार्टी में करवाया शामिल

गांव मेहटां की पंचायत को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाते हुए हलका इंचार्ज एवं सांसद डा. राजकुमार चब्बेवाल के साथ पार्टी नेता तथा पार्टी में शामिल हुए पंचायत सदस्य और ग्रामीण।

फगवाड़ा। विधानसभा हलका फगवाड़ा में आज आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब गांव मेहटां की पंचायत ने सरपंच सुदेश कुमार की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया। पंचायत सदस्यों और गांववासियों को पार्टी में शामिल करवाने के लिए आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज एवं लोकसभा सदस्य डा. राजकुमार चब्बेवाल विशेष रूप से गांव मेहटां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जहां पूरी पंचायत तथा विभिन्न राजनीतिक दलों को छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गांववासियों का स्वागत किया, वहीं उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी में उनका पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। डा. राज ने गांव के समग्र विकास तथा अधूरे पड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का भी विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता की अपनी सरकार है और मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं मालवा क्षेत्र के एक गांव से संबंध रखते हैं। यही कारण है कि वे ग्रामीणों, किसानों और खेत मजदूरों की समस्याओं को करीब से समझते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है तथा गांवों के सर्वांगीण विकास से ही रंगला पंजाब का सपना साकार हो सकता है। सरपंच सुदेश कुमार ने कहा कि डा. राजकुमार चब्बेवाल ने हलका इंचार्ज बनने के बाद जिस समर्पण के साथ क्षेत्र के गांवों के विकास को प्राथमिकता दी है तथा हाल ही में अपने ऐच्छिक कोष से ग्रामीण विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है, उससे पूरी पंचायत प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि अब पंचायत आम आदमी पार्टी को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनावों में फगवाड़ा हलके से पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कार्य करेगी। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेताओं के अलावा पार्टी में शामिल हुए पंचायत सदस्य हरीकृष्ण, कमला देवी (आशा वर्कर), आशा रानी, हरपिंदर कौर, हरमेश लाल, अमरजीत लाल, मलकीत सिंह, पूर्व सरपंच सुरिंदर पाल, हरजिंदर कुमार, राजिंदर, ज्ञान चंद, बख्शी राम, जोगा सिंह मेहट तथा गुरविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top