फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
जालंधर में पंजाब भाजपा इंचार्ज सतीश पूनिया और पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के साथ मुलाकात के दौरान पूर्व मेयर अरुण खोसला एवं अन्य।

फगवाड़ा : 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की ओर से राजनीतिक गतिविधियां तेज की जा रही हैं। इसी के अन्तर्गत जालंधर में दोआबा के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति और भविष्य की राजनीतिक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इसी दौरान फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब इंचार्ज सतीश पूनिया से मुलाकात की और बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान भाजपा के पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों भी विशेष रूप से शामिल हुए।

पूर्व मेयर अरुण खोसला ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को और सक्रिय करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में चुनावों को लेकर काफी उत्साह और जोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पंजाब में भाजपा को मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब बदलाव के लिए तैयार हैं और 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने के लिए पार्टी के पक्ष में फैसला देंगे।

खोसला के अनुसार भाजपा की ओर से पंजाब में संगठन को मजबूत करने और लोगों तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भारतीय जनता पार्टी दोआबा की सभी विधानसभा सीटों पर जबरदस्त जीत दर्ज करेगी।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *