फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
फगवाड़ा के कटैहरा चौक स्थित गीता भवन मंदिर में आयोजित बैठक का दृश्य।

पूर्व मेयर अरुण खोसला की अध्यक्षता में हुई बैठक

फगवाड़ा। श्री राधा कृष्ण सेवा समिति की विशेष बैठक कमेटी प्रधान अरुण खोसला पूर्व मेयर फगवाड़ा की अगुवाई में गीता भवन मंदिर कटैहरा चौक, फगवाड़ा में संपन्न हुई। इसमें 2 सितंबर, बुधवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र त्योहार के अवसर पर सजाई जाने वाली विशाल शोभायात्रा की तैयारियों संबंधी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने शहर की खस्ताहाल सडक़ों और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या को देखते हुए प्रशासन से मांग की कि शोभायात्रा वाले रूट मोनी बाबा मंदिर से गुरु हरगोबिंद नगर, गुड़ मंडी, गांधी चौक, बांसावाला बाजार, गौशाला रोड, सराय रोड और बंगा रोड पर आवश्यक सडक़ों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर करवाया जाए तथा 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संगत की सुविधा के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों की भी मरम्मत करवाई जाए। बैठक के पश्चात जानकारी देते हुए कमेटी प्रधान अरुण खोसला ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। खोसला के अनुसार 2 सितंबर को हर वर्ष की तरह शोभायात्रा की रवानगी मोनी बाबा मंदिर, पुरानी दाना मंडी से रस्मी पूजा के उपरांत दोपहर बाद 3 बजे होगी। शोभा यात्रा के दौरान बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और सुंदर झांकियां शोभायात्रा की रौनक बढ़ाएंगी। फगवाड़ा के अलावा दिल्ली, करनाल, कुरुक्षेत्र, राजपुरा, लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर आदि से पहुंच रही श्री राधा कृष्ण जी के जीवन से संबंधित सुंदर झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगी। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी उत्सव भी हर साल की तरह बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों को आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए शाम को शहर में विभिन्न प्रकार के पकवानों और फलों आदि के खुले भंडारे लगाए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों और मार्केट कमेटियों से हर वर्ष की तरह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा और लंगरों के साथ स्वागत करने की अपील की। साथ ही समस्त संगतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, राजनीतिक शख्सियतों तथा इलाका निवासियों को इस धार्मिक उत्सव में शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा के पात्र बनने का खुला निमंत्रण दिया। इस अवसर पर विनोद सूद, अमित वर्मा, मनीष सूद, रमन नेहरा, अशोक शर्मा, अमन अरोड़ा, मदन मोहन खट्टर, मुकेश शर्मा, राकेश बांसल, शिव कनोजिया, अश्वनी सुधीर, प्रधान शिव मंदिर पक्का बाग, पंडित महेश शर्मा, सुमित वर्मा, विपिन खुराना, बिट्टू वालिया, ईशू वधावन, शशि कालिया, बलवंत बिल्लू, गुरदीप कंग, योगेश पंडित के अलावा सभी मंदिरों के पुजारी और शहर के अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *