फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

युवाओं को खेलों से जोडक़र नशा-मुक्त, स्वस्थ और सशक्त पंजाब के निर्माण के लिए सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा द्वारा किया जा रहा प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। यह बात जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं फगवाड़ा के विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल (रिटा. आईएएस) ने टी.डब्ल्यू.ई.आई. (जे.सी.टी.) स्कूल के खेल मैदान में सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में संचालित एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी के दौरे के दौरान कही। विधायक धालीवाल ने अकादमी में चल रही कोचिंग का जायजा लिया, प्रशिक्षकों से विचार-विमर्श किया तथा खिलाडिय़ों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि पंजाब के युवाओं में असीम प्रतिभा मौजूद है। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन, आधुनिक प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी का उद्देश्य केवल अच्छे क्रिकेटर तैयार करना ही नहीं, बल्कि अनुशासित, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना भी है। उन्होंने बताया कि अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाडिय़ों को आधुनिक तकनीकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकें। समाज सेवक नरेश कुमार गंगड़ ने कहा कि समाज के प्रतिष्ठित लोगों का युवाओं के बीच आकर उनका उत्साहवर्धन करना अत्यंत प्रेरणादायक होता है। इससे खिलाडिय़ों में नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा होता है। डिप्टी कमिश्नर (जीएसटी) तरलोचन सिंह ने कहा कि एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी खिलाडिय़ों के सर्वांगीण विकास के लिए शानदार कार्य कर रही है। ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सर्व नौजवान सभा की ओर से विधायक धालीवाल को सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इससे पूर्व सभा द्वारा संचालित महिलाओं के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम का संचालन लैक्चरार हरजिंदर गोगना ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष रविंदर सिंह राय, रघबीर कौर (हलका कोऑर्डिनेटर, आम आदमी पार्टी), राकेश कोछड़, गुरदीप सिंह तुली वरिष्ठ आप नेता, परमजीत राय, गुलशन कपूर, रणजीत सिंह बेदी, कोच गुरप्रीत सिंह गोपी, कोच हरजोत हैरी, हरमिंदर मुरली, अनूप दुग्गल, कमलजीत साहनी, हरबंस लाल संधी आदि उपस्थित थे


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *