हड़ताल के चलते तीन सप्ताह से कामकाज ठप्प
फगवाड़ा बार एसोसिएशन (रजि.) द्वारा संयुक्त एक्शन कमेटी के आह्वान पर एल.ए.डी.सी. नीति के विरोध में गत 21 जुलाई से शुरु की गई भूख हड़ताल आज 9वें दिन भी जारी रही। सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली इस भूख हड़ताल के दौरान वकीलों ने नीति के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए एक बार फिर इस पर पुनर्विचार करने की मांग की। आज की भूख हड़ताल में एडवोकेट अभय शर्मा, एडवोकेट हरप्रीत कौर, एडवोकेट अंजू, एडवोकेट जोगिन्द्र पाल ने हिस्सा लिया। बार एसोसिएशन के प्रधान रविन्द्र शर्मा एडवोकेट एवं सचिव धनप्रीत कौर एडवोकेट ने कहा कि वे संयुक्त एक्शन कमेटी के संघर्ष के साथ पूरी तरह एकजुट हैं तथा सक्षम अधिकारियों से अपील करते हैं कि बार एसोसिएशनों और समूचे विधिक समुदाय के साथ सार्थक विचार-विमर्श के बाद ही एल.ए.डी.सी. नीति के संबंध में निर्णय लिया जाए। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि वकील समुदाय की जायज चिंताओं का शीघ्र समाधान करते हुए न्याय प्रणाली के हित में उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 7 जुलाई से लगातार जारी है। हड़ताल के चलते आज भी कोर्ट परिसर में कामकाज ठप रहा। इस अवसर पर एडवोकेट लोकेश नारंग, एडवोकेट गगनजीत सिंह, एडवोकेट वीरपाल कौर, एडवोकेट कुलदीप कुमार, एडवोकेट रामसरूप खेड़ा, एडवोकेट इन्द्रजीत कुमार, एडवोकेट संजीव दोसांझ, एडवोकेट जतिन्द्र शर्मा, एडवोकेट राजीव शर्मा ने भी भूख हड़ताल पर बैठे वकीलों के साथ एकजुटता व्यक्त की।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.