📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँकहा—निगमों के पास आय के अन्य साधनों की कमी नहीं
फगवाड़ा। त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही फगवाड़ा कारपोरेशन द्वारा रेहड़ी-फड़ी वालों को तंग-परेशान करने और उनसे 700 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की पर्ची काटकर वसूली करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला ने पंजाब सरकार पर तीखा हमला बोला है। अरुण खोसला ने कहा कि जब भी दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार नजदीक आते हैं तो रेहड़ी-फड़ी लगाकर अपने परिवारों का गुजारा करने वाले गरीब मेहनतकश लोगों को इसी तरह तंग-परेशान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि ये लोग पहले ही अपनी रोजी-रोटी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और त्योहारों के दिनों के दौरान उन्हें कुछ अतिरिक्त कमाई की उम्मीद होती है, लेकिन कारपोरेशन द्वारा उन पर वसूली का बोझ डाला जा रहा है। पूर्व मेयर ने कहा कि जब वह खुद फगवाड़ा के मेयर थे तो किसी भी रेहड़ी-फड़ी वाले की इस तरह पर्ची नहीं काटी जाती थी।
उन्होंने कहा कि फगवाड़ा कारपोरेशन के पास आय के अन्य भी बहुत से साधन हैं और गरीब लोगों से वसूली करना आय बढ़ाने का कोई उचित तरीका नहीं हो सकता। इसके लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल तक लोगों को लूटने-कूटने के बाद अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते देखकर सरकार द्वारा गरीब मेहनतकश लोगों से भी वसूली की जा रही है। जबकि सरकार को चाहिए कि वह रेहड़ी-फड़ी वालों की मुश्किलों को समझे और उन्हें त्योहारों के मौके पर राहत दी जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि रेहड़ी-फड़ी वालों को बेवजह तंग-परेशान न किया जाए, नहीं तो इन गरीब लोगों की बद्दुआएं उन मुलाजिमों को भी लगेंगी, जो सरकार के इशारे पर गरीब लोगों को तंग-परेशान कर रहे हैं।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ