फगवाड़ा। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय नव्या हेल्पिंग हैंड्स (सांपला फाउंडेशन) की ओर से 26 जुलाई, रविवार को फगवाड़ा में जनकल्याण के लिए एक विशेष पहल की जा रही है। आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नव्या हेल्पिंग हैंड्स के चेयरमैन विजय सांपला (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व चेयरमैन एस.सी. आयोग) ने बताया कि 26 जुलाई को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर एंबुलेंस जनता को समर्पित की जाएगी। इसके साथ ही एक विशाल रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महाराजा पैलेस, बंगा रोड, फगवाड़ा में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि एंबुलेंस के लोकार्पण एवं रक्तदान शिविर के उद्घाटन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। नव्या हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष आशू सांपला ने बताया कि सांपला फाउंडेशन के चेयरमैन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि फगवाड़ा के लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस वेंटिलेटर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की जा रही है। यह वायदा पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला द्वारा शहरवासियों के साथ किया गया था। इस एंबुलेंस के माध्यम से गंभीर रोगों से पीडि़त मरीजों को समय रहते उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने क्षेत्र के समाजसेवियों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा युवाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर रक्तदान के माध्यम से मानवता की सेवा में अपना योगदान देने की अपील भी की। इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद फगवाड़ा के प्रधान बलभद्र सेन दुग्गल, नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज, महिंदर थापर, प्रमोद मिश्रा, बलविंदर ठाकुर, आशू पुरी, राजिंदर सोंधी, रमन नेहरा, सुरिंदर जॉर्डन, मुनीश शर्मा, शिवरंजन दुग्गल, जतिन वोहरा, अशोक दुग्गल, वरिंदर शर्मा, राजिंदर शर्मा, राजकुमार राणा, जतिन राजपूत, मनीष शर्मा, डॉ. निखिल खोसला, रजनी बाला, भारती शर्मा, राधिका सेखड़ी, सीमा चड्ढा, अंजली पांडे, रिंपी, अंकिता कौड़ा, सिद्धार्थ राज, दीपक मल्होत्रा तथा बेवन शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.