रिंग बीस्ट बाक्सिंग क्लब के खिलाडिय़ों ने 23वीं पंजाब स्टेट सीनियर और तीसरी मास्टर्स किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल

गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

फगवाड़ा। रिंग बीस्ट मुक्केबाजी क्लब, फगवाड़ा के होनहार खिलाडिय़ों ने 23वीं पंजाब स्टेट सीनियर और तीसरी मास्टर्स किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। जानकारी देते हुए कोच प्रिंस कौल ने बताया कि यह चैंपियनशिप 3 से 5 जुलाई 2026 तक डा. अंबेडकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सूंड (एस.बी.एस. नगर) में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिताओं के दौरान क्लब की खिलाड़ी बिंदिया ने 50 किलोग्राम भार वर्ग के किक लाइट इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की। इसी तरह जसकरन ने 45 किलोग्राम भार वर्ग के पॉइंट फाइट इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बिंदिया ने लाइट कॉन्टैक्ट इवेंट में भी कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कोच प्रिंस कौल ने दोनों खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत और सफलता प्राप्त करने की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। शहर के गणमान्यों ने भी खिलाडिय़ों और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रिंग बीस्ट मुक्केबाजी क्लब युवाओं को खेलों से जोडक़र नशे से दूर रखने और देश के लिए पदक जीतने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
तस्वीर कैप्शन : गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए रिंग बीस्ट बॉक्सिंग क्लब फगवाड़ा के खिलाड़ी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top