श्री विश्वकर्मा धीमान सभा ने मनाया तीज उत्सव
श्री विश्वकर्मा धीमान सभा फगवाड़ा की ओर से पंजाब के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत झलक पेश करते हुए श्री विश्वकर्मा मंदिर फगवाड़ा में ‘तीज उत्सव’ बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान सभा के सदस्यों के अलावा अस्पताल ट्रस्ट के डॉक्टरों और स्टाफ सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई। श्री विश्वकर्मा मंदिर परिसर में तीज के पारंपरिक रंग को दर्शाते झूले डाले गए। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने पंजाबी परिधान में सजकर पंजाब के प्रसिद्ध लोकनृत्य ‘गिद्धा’ की शानदार प्रस्तुति दी। पारंपरिक बोलियों और गीतों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
सभा के अध्यक्ष प्रदीप धीमान ने सभी को इस पारंपरिक त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंदिर और अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ जनकल्याण के कार्यों में लगातार व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण रोजमर्रा की भागदौड़ और जिम्मेदारियों के चलते मानसिक तनाव होना स्वाभाविक है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम स्टाफ को रोजमर्रा की दिनचर्या से कुछ समय के लिए राहत देने के साथ-साथ उन्हें अपनी जड़ों और समृद्ध विरासत से जोड़ते हैं तथा ड्यूटी के प्रति नई ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे सांस्कृतिक त्योहार केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी विरासत, परंपराओं और संस्कृति से जोडऩे का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि श्री विश्वकर्मा धीमान सभा की ओर से भविष्य में भी पंजाबी विरासत को संभालने के लिए ऐसे सार्थक प्रयास जारी रखे जाएंगे। समारोह के अंत में संगत के लिए अटूट लंगर वितरित किया गया।
इस अवसर पर सभा के संरक्षक जसपाल सिंह लाल, सुरिंदर पाल धीमान, गुरनाम सिंह जूतला, प्रशांत धीमान, भूपिंदर सिंह जंडू, अशोक धीमान, रविंदर सिंह पानेसर, अमोलक सिंह झीता, रीतप्रीत पाल सिंह, सुरिंदर कुमार, नरिन्द्र सिंह, जतिन रूपराए, हैप्पी आनंद, डा. कोमल ठाकुर, डा. अविनाश सिंह चौहान, डा. समदीशा, डा. जरनैल सिंह, डा. दीपा यादव, कंचन शर्मा सहित सभा के अन्य सदस्य और अस्पताल स्टाफ उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
