गुरुद्वारा श्री सुखचैनआणा साहिब फगवाड़ा में श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमति समागम के दौरान संगतों के लिए माहल-पूड़े और खीर का अटूट लंगर सेवादारों द्वारा पूरी सेवा भावना से वरताया गया। इस दौरान हैड ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ने सरबत के भले और पंथ की चढ़दी कला के लिए अरदास की।
बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने लंगर छक कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि हर वर्ष गुरु साहिब के प्रकाश दिवस पर गुरमति समागम करवाया जाता है और माहल-पूड़े तथा खीर का लंगर भी अटूट वरताया जाता है।
इस अवसर पर भाई हरजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह किंदा पूर्व कौंसलर, गुलजार सिंह इंस्पेक्टर, झिरमल सिंह भिंडर, कुलतार सिंह स्टोर कीपर, केवल सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह अकाउंटेंट, गुरदीप सिंह खेड़ा, फतेह सिंह, निर्मल सिंह, जरनैल सिंह जैला, सरबजीत सिंह संगतपुर, अमरजीत सिंह, राजिंदर सिंह चंदी, गुरमीत सिंह सैनी, परमिंदर सिंह, दविंदर सिंह, बलिहार सिंह, गुरपाल सिंह पाला, सोहन लाल यू.एस.ए., तजिंदर सिंह टोनी, हरभजन सिंह, जगतार सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, प्यारा सिंह, साबी, जिंदो, हलवाई दर्शन सिंह आदि उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.