कर्ज में डूबी कंपनी को शून्य से खड़ा कर सफलता की मिसाल बनीं संदीप (मिन्नी) रियात
उद्योगपतियों को दिए कारोबार अपग्रेड करने के टिप्स
फगवाड़ा — स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (रजि.) फगवाड़ा की वर्ष 2026 की 8वीं जनरल बॉडी मीटिंग होटल बेस्ट वेस्टर्न, बंगा रोड, नजदीक मेहली बाईपास, फगवाड़ा में आयोजित की गई। मीटिंग का मुख्य विषय ‘मोटिवेशन एंड लीडरशिप’ रहा।
कार्यक्रम का आगाज फेलोशिप के साथ हुआ, जिसके बाद एसआईए के प्रधान रजनीश जैन ने मीटिंग को कॉल टू ऑर्डर किया। इसके उपरांत राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। प्रधान रजनीश जैन ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने ओपनिंग रिमार्क्स भी दिए।
मोटिवेशनल सेशन रहा मुख्य आकर्षण

मीटिंग का मुख्य आकर्षण मोटिवेशनल सेशन रहा, जिसे संदीप (मिन्नी) रियात, प्रबंध निदेशक, अकाल स्प्रिंग लिमिटेड, लुधियाना ने संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक कारोबारी सफर को सदस्यों के साथ साझा करते हुए बताया कि पिता के निधन के बाद कर्ज में डूबी कंपनी को उन्होंने किस प्रकार शून्य से खड़ा कर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
टाटा मोटर्स और महिंद्रा मोटर्स को हो रही सप्लाई
संदीप (मिन्नी) रियात ने बताया कि उनकी कंपनी आज भारी वाहनों की कमानी (लीफ स्प्रिंग) का निर्माण कर रही है तथा टाटा मोटर्स और महिंद्रा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियों को अपने उत्पादों की सप्लाई कर रही है। उनके संघर्ष और सफलता की कहानी ने उपस्थित उद्योगपतियों को प्रेरित किया।
लेबर समस्या से निपटने और उत्पादन बढ़ाने के दिए टिप्स
मोटिवेशनल सेशन के दौरान संदीप रियात ने उद्योगपतियों को अपनी कंपनियों को समय के अनुसार अपग्रेड करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विशेष तौर पर लेबर से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए व्यावहारिक टिप्स साझा किए।
वोट ऑफ थैंक्स के बाद डिनर का आयोजन
कार्यक्रम के अंत में सुरिंदर चावला ने अपने संबोधन में सुंदर शब्दों के साथ सभी का धन्यवाद किया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों के लिए डिनर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एसआईए के आईपीपी पंकज कौरा, प्रधान रजनीश जैन, सचिव सानिध अग्रवाल, कैशियर प्रदीप ढल्ला, नीतू जैन, दीपिका ढल्ला, अमोघ सोबती, सुरिंदर जसवाल, रतन चावला, सुरिंदर चावला, सहदेव चौहान, राजीव वर्मा, नितिन साहनी सहित एसोसिएशन के अनेक सदस्य उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
