फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर का विवरण: श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में कौमी सेवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दशरथ मरण-भरत विलाप नाइट के दौरान उपस्थित अतिथि एवं कमेटी सदस्य।

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

फगवाड़ा। कौमी सेवक रामलीला कमेटी की ओर से श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में आयोजित रामलीला की पांचवीं नाइट में दशरथ मरण और भरत विलाप के दृश्यों का सुंदर मंचन किया गया। डायरेक्टर नरिंदर शर्मा निंदी और किशोर हीर के निर्देशन में प्रस्तुत इन भावुक दृश्यों ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

कमेटी के चेयरमैन बलदेव राज शर्मा और प्रधान इंद्रजीत करवल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवक विपन धीर, विशाल धीर, राकेश शर्मा और डॉ. संजीव सरोय विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। विपन धीर, विशाल धीर और राकेश शर्मा ने रिबन काटकर, जबकि डॉ. संजीव सरोय ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने सभी को शारदीय नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीरामलीला के मंचन का उद्देश्य समाज को धर्म, संस्कारों और रिश्तों की मर्यादाओं का महत्व समझाना है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भारत की प्राचीन सनातन सभ्यता और सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर रखना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने फगवाड़ा वासियों से अपील की कि रामलीला कमेटियों की ओर से किए जा रहे प्रयास तभी सार्थक होंगे, जब माता-पिता अपने बच्चों में भगवान श्रीराम, माता सीता, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न जैसे आदर्श चरित्रों के संस्कार विकसित करेंगे।

रामलीला की इस नाइट में राजा दशरथ का अपने ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम के माता सीता और अनुज लक्ष्मण सहित वनवास जाने के दुख में प्राण त्यागना तथा इसके बाद भरत का पिता की मृत्यु के शोक में विलाप करना प्रमुख आकर्षण रहा। इन मार्मिक दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। राजा दशरथ की भूमिका विक्रम शर्मा और भरत की भूमिका निर्देशक किशोर हीर ने प्रभावशाली ढंग से निभाई। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन लेक्चरार हरजिंदर गोगना ने बखूबी किया। इस अवसर पर कौमी सेवक रामलीला कमेटी की ओर से अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर प्रोजेक्शन डायरेक्टर रविंदर कुमार नीटा एडवोकेट, संरक्षक कृष्ण बजाज, कीमती लाल शर्मा, वेद प्रकाश तनेजा, गुरदीप सैनी, सीनियर वाइस प्रधान लक्ष्मण दास सुमन, अवतार पम्मा, विक्रम शर्मा, वाइस प्रधान पंकज चावला, साहिल भार्गो, मनोज शर्मा, निर्देशक किशोर हीर, नरिंदर निंदी, शमशेर सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, कैशियर रमन शर्मा, सचिव एवं स्टोर इंचार्ज अशोक कुमार, दविंदर बब्बी, संगठन मंत्री महेश कनौजिया, रामपाल सुमन, स्टेज सचिव हरजिंदर गोगना, स्टेज एवं स्क्रीनिंग से जुड़े बलजीत सुमन, सुरिंदर सुमन, राम सिंह, राजकुमार राजू, चरणजीत चन्ना, निशांत शर्मा, मनोज टंडन, रोहित गुप्ता, अमित सुमन, पारस भारद्वाज, चंदर कनौजिया और शारू कनौजिया सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *