फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

* करीब 300 मरीजों की हुई जांच, जरूरतमंदों को मुफ्त भेंट की दवाइयां

चित्र : गांव भुल्लाराई में आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैंप के दौरान मरीजों की जांच करते हुए श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर।

श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट, फगवाड़ा की ओर से मानवता की सेवा के मिशन को आग बढ़ाते हुए निकटवर्ती गांव भुल्लाराई में नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें गांववासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कैंप के दौरान अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लगभग 300 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की। गांववासियों एवं गणमान्यों को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के प्रधान प्रदीप धीमान ने कहा कि मानवता की सेवा ही उनकी संस्था का परम धर्म है। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल अस्पताल ट्रस्ट हमेशा गरीब, बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रस्ट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण उपचार से वंचित न रहे। इसी सोच के तहत समय-समय पर गांवों में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर जनसेवा का कार्य किया जाता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। कैंप के दौरान विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की बारीकी से जांच की तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया। ट्रस्ट की ओर से ग्रामीण स्तर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के इस प्रयास की गांववासियों ने भरपूर सराहना की और इसे अनुकरणीय सेवा बताया। इस अवसर पर जसपाल सिंह लाल, नरेंद्र सिंह भच्चू, बब्बू कुंदी, भूपिंदर सिंह जंडू सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य तथा गांव के गणमान्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *