* रोटरी क्लब फगवाड़ा जेम्स की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

रोटरी क्लब फगवाड़ा जेम्स के वर्ष 2026-27 के लिए निर्वाचित प्रधान रोटेरियन सुनील चम (पूर्व चेयरमैन, नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा) तथा रोटेरियन सी.ए. रविंदर गुलाटी मानद सचिव का पदभार ग्रहण समारोह 19 जुलाई, रविवार की शाम होटल मैरिटन, जालंधर में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर पूनम होटल, फगवाड़ा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के पश्चात जानकारी देते हुए नवनियुक्त प्रधान सुनील चम ने बताया कि इंस्टॉलेशन सेरेमनी एवं अवॉर्ड नाइट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सदस्य डा. राजकुमार चब्बेवाल तथा होटल मैरिटन के एम.डी. डा. परमजीत सिंह मरवाहा शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अनिल सिंघल (2026-27) के दिशा-निर्देशानुसार पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डा. एस.पी.एस. ग्रोवर तथा पी.डी.जी. रोटेरियन एस.पी. सेठी इंस्टॉलिंग ऑफिसर के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह के दौरान वर्ष 2025-26 की टीम, जिसमें सी.ए. राकेश चावला (प्रधान), राकेश सूद (मानद सचिव) एवं टीम को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस इंस्टॉलेशन एवं अवॉर्ड नाइट के मुख्य प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रोटेरियन आई.पी. खुराना तथा प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन गौरव सहदेव हैं। इस अवसर पर पी.डी.जी. रोटेरियन एस.पी. सेठी, पी.पी. रोटेरियन मोहिंदर सेठी, पी.पी. रोटेरियन विजय सोंधी, पी.पी. रोटेरियन निखिल गुप्ता, पी.पी. रोटेरियन बाल कृष्ण वधवा, पी.पी. रोटेरियन गौरव सहदेव, पी.पी. रोटेरियन चिमन अरोड़ा, पी.पी. रोटेरियन आई.पी. खुराना, जोनल चेयरमैन रोटेरियन पवन कालड़ा, रोटेरियन राकेश सूद, पी.पी. रोटेरियन सतीश जैन तथा सचिव रोटेरियन सी.ए. रविंदर गुलाटी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.